धमतरी में सरकारी जमीन पर रिसॉर्ट निर्माण का मामला गरमाया, शिकायत के बाद प्रशासन ने लगाई रोक

धमतरी में सरकारी जमीन पर रिसॉर्ट निर्माण का मामला गरमाया, शिकायत के बाद प्रशासन ने लगाई रोक

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम बरारी में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण कर रिसॉर्ट निर्माण की तैयारी का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की है। शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर के निर्देश पर निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। इस मामले ने क्षेत्र में सरकारी जमीनों के उपयोग और निगरानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बरारी में करीब 70 डिसमिल शासकीय भूमि पर रिसॉर्ट निर्माण की तैयारी की जा रही थी। आरोप है कि निर्माण कार्य के लिए भूमि पर मौजूद पेड़ों की कटाई भी की गई। शिकायत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके की जानकारी जुटाई और निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने का निर्णय लिया। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मामले में आरोपों का सामना कर रहे खूबलाल ध्रुव का कहना है कि वह पिछले लगभग 40 वर्षों से उक्त भूमि पर निवास कर रहा है। उनके अनुसार, डुबान प्रभावित होने के कारण उन्होंने इस क्षेत्र में अपना ठिकाना बनाया था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रशासन की जांच में कोई वैधानिक प्रक्रिया सामने आती है, तो वह उसके अनुसार कार्रवाई स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

Read More CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका

फिलहाल, प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि यदि जमीन शासकीय है तो उस पर निर्माण कार्य किस आधार पर किया जा रहा था। साथ ही पेड़ों की कटाई के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर नियमों के तहत कदम उठाए जा सकते हैं।

Read More CGPSC भर्ती घोटाले में ED का शिकंजा! 30 लोगों को नोटिस, 3 करोड़ की कथित वसूली की जांच; पुराने आरोपी भी रडार पर

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल