अंतागढ़-रायपुर लोकल ट्रेन में जान हथेली पर रखकर सफर, भीड़ के बीच गेट पर लटकने को मजबूर यात्री

अंतागढ़-रायपुर लोकल ट्रेन में जान हथेली पर रखकर सफर, भीड़ के बीच गेट पर लटकने को मजबूर यात्री

बालोद। अंतागढ़-रायपुर डेमू ट्रेन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के डिब्बों में जगह नहीं मिलने के कारण कई यात्री दरवाजों पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं। यह स्थिति यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह कोई एक दिन की समस्या नहीं है, बल्कि रोजाना यात्रा करने वाले छात्रों, छोटे व्यापारियों और मजदूरों की मजबूरी बन चुकी है। बालोद, गुंडरदेही और दल्ली राजहरा से दुर्ग तथा रायपुर आने-जाने वाले हजारों लोग इसी ट्रेन पर निर्भर हैं। सीमित बोगियों और बढ़ती यात्री संख्या के कारण हर दिन भीड़ की स्थिति बनी रहती है।

यात्रियों का कहना है कि इस रूट पर ट्रेन यात्रा सबसे सस्ती और समय बचाने वाली सुविधा है, लेकिन पर्याप्त ट्रेनों और डिब्बों की कमी के चलते लोगों को जोखिम उठाना पड़ता है। कई बार ट्रेन के भीतर खड़े होने तक की जगह नहीं मिलती, जिसके कारण यात्री मजबूरन गेट पर खड़े होकर या लटककर सफर करते हैं।

Read More Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश

जानकारों का मानना है कि इस रेल मार्ग का प्रमुख उपयोग लौह अयस्क परिवहन के लिए किया जाता है, जिससे मालगाड़ियों को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में यात्री ट्रेनों की संख्या सीमित रहने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से अतिरिक्त कोच और अधिक ट्रेनों की व्यवस्था करने की मांग की है ताकि सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित हो सके।

Read More शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना

Latest News

हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच