जीएसटी छापों से अंबिकापुर के व्यापारी आक्रोशित, सड़कों पर उतर किया विरोध प्रदर्शन

मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ भी सड़कों पर उतरे व्यापारी जमकर प्रदर्शन

जीएसटी छापों से अंबिकापुर के व्यापारी आक्रोशित, सड़कों पर उतर किया विरोध प्रदर्शन

 मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ भी सड़कों पर उतरे व्यापारी

लगातार कार्रवाई से परेशान व्यापारियों ने दुकानें बंद कर चाबी जीएसटी कार्यालय में जमा करने की चेतावनी दी

अंबिकापुर: अंबिकापुर शहर में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही लगातार छापेमारी से व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। व्यापारियों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है और भारी भरकम जुर्माने लगाए जा रहे हैं। शनिवार को बिलासपुर रोड स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स में जीएसटी टीम की छापेमारी के दौरान व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की।व्यापारियों ने इस कार्रवाई के पीछे राज्य के मंत्री ओपी चौधरी द्वारा बनाए गए कड़े नियमों को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि चौधरी के निर्देशों के चलते जीएसटी विभाग मनमानी कर रहा है, जिससे उनका व्यापार चौपट हो रहा है।पिछले कई दिनों से अंबिकापुर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जीएसटी की छापेमारी का सिलसिला जारी है। दो दिन पहले गोधनपुर स्थित विवेक ट्रेडर्स में भी देर रात तक कार्रवाई चली थी, जिससे व्यापारियों और जीएसटी टीम के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने कहा कि विभाग व्यापारियों को बार-बार परेशान कर रहा है और "जीएसटी मिसमैच" जैसे बहाने बनाकर अवैध वसूली की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद व्यापारी पहले से ही आर्थिक संकट में हैं और अब यह कार्रवाई उन्हें पूरी तरह से बर्बाद कर देगी।

Read More मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका: हाईकोर्ट ने रानू साहू से जुड़ी अटैच संपत्तियों को मुक्त करने से किया इनकार

व्यापारी संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका, तो वे सभी अपनी दुकानें बंद कर चाबियां जीएसटी कार्यालय में जमा कर देंगे। चेंबर ऑफ कॉमर्स सरगुजा जिलाध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने भी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों को पहले व्यापारी को सूचित करना चाहिए और संवाद स्थापित करना चाहिए, न कि सीधे कार्रवाई करना। उन्होंने लक्ष्मी ट्रेडर्स पर लगातार की गई छापेमारी का उदाहरण देते हुए बताया कि संचालक मानसिक रूप से टूट चुके हैं।

Read More महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: विधानसभा में CM साय का प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा- ‘महिलाओं को गुमराह करने’ का आरोप, देखे लाइव

व्यापारियों का कहना है कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है और यदि जल्द राहत नहीं दी गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Tags:

Latest News

उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी उज्बेकिस्तान की युवतियों को अवैध हिरासत में रखने का आरोप: हाईकोर्ट का कड़ा रुख, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस जारी
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल; जान के खतरे की दलील खारिज
सिंचाई विभाग में बड़ा खेल: 54 हजार की रिश्वत में जेल की हवा खा चुके मक्सी कुजूर को ENC बनाने ताबूत में विभाग ने ठोकी एक और कील 
NJV EXCLUSIVE | छत्‍तीसगढ़ में ईडी की सबसे बड़ी स्ट्राइक 17 किलो सोने की चमक के बीच याद आया पुराना दर्द भारतमाला घोटाले में सस्पेंड पटवारी की वो सुसाइड फाइल फिर चर्चा में
NJV EXCLUSIVE | बस्तर में कोसारटेड़ा घोटाला': 42 लाख के मेडिकल घोटाले वाले दागी इंजीनियर ने डैम पर शुरू किया 'प्राइवेट टोल नाका', 4 करोड़ के रिसॉर्ट का भी खेला!
Budh Shani Yog Brings Luck to 4 Zodiacs: द्विद्वादश योग 8 मई को लेकर आएगा सौभाग्य, वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार