Railway Breaking News: रेल पटरी पर हादसा या लापरवाही? छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, तीन लाइनें ठप

Railway Breaking News: रेल पटरी पर हादसा या लापरवाही? छत्तीसगढ़ में मालगाड़ी के दो डिब्बे पलटे, तीन लाइनें ठप

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से रेलवे की बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। आज दर्रीटोला से टाईगर हिल्स जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पलट गए, जिससे रेलवे की तीन लाइनें पूरी तरह अवरुद्ध हो गईं। हादसे ने रेलवे प्रशासन की तैयारी और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सवाल यह है कि जब मालगाड़ियों की सुरक्षा और ट्रैक की नियमित जांच जिम्मेदारी में शामिल थी, तब अचानक डिब्बों के पलटने की स्थिति कैसे पैदा हुई? फिलहाल हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन ट्रैक बहाल करने और डिब्बे हटाने के काम में हुई देरी ने यातायात और माल ढुलाई को लंबा समय प्रभावित किया।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम डिब्बे हटाने और ट्रैक बहाल करने में जुटी है, लेकिन छत्तीसगढ़ में बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं के बीच प्रशासन की चूक और लापरवाही पर सवाल उठना लाजमी है।

Read More CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO