रायपुर एटीएस का छापा: 23 किलो गांजा के साथ भिलाई की दो युवतियां समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर एटीएस का छापा: 23 किलो गांजा के साथ भिलाई की दो युवतियां समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर एटीएस ने गांजा तस्करी में शामिल दो युवतियों समेत 4  लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। पकड़े गये सभी आरोपी दुर्ग-भिलाई के रहने वाले है। साथ ही एटीएस की टीम ने आरोपियों के पास से 23 किलो 110 ग्राम गांजा जब्त किया है।

रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर राजधानी में नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की तलाश कर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच 19 जून को थाना गंज स्टॉप को सूचना मिली कि तेलघानी नाका चौक पास माल धक्का रोड मे 2 लड़के और 2 लड़की अपने पास दो ट्रॉली बैग व दो पिट्ठू बैग में गांजा रखें है। इस सूचना पर एटीएस तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर आरोपियों को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम श्याम तांडी, शिवा बघेल, निशा बग्गा व इशा बग्गा बताये है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें दो ट्राली बैग एवं दो पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर हरे रंग के पॉलिथीन के अंदर 23 पैकेट गांजा मिला है। थाना गंज पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 23 किलो 110 ग्राम गांजा कीमती 230000/-रुपए व पांच नग मोबाइल, वाहन स्कूटी एक्सेस जुमला जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 20b एनडीपीएस एक्ट का पाए जाने से आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 160/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

Read More हाईकोर्ट का दखल: निलंबित आईपीएस डांगी मामले में गृह सचिव समेत अन्य को नोटिस, आईएएस अफसरों से जांच कराने की मांग

गिरफ्तार आरोपी
1.श्याम तांडी पिता मतीराम तांडी उम्र 35 साल पता स्टेशन चौक कुम्हारी रूपनगर उड़िया बस्ती जिला दुर्ग 
2. शिवा बघेल पिता नकुल बघेल उम्र 35 साल पता कोटा स्टेडियम के पास थाना सरस्वती नगर रायपुर 
3. निशा बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा उम्र 26 साल 
4. ईशा बग्गा पिता परमेश्वर बग्गा उम्र 21 साल दोनों निवासी भिलाई तीन मस्जिद के पीछे जिला दुर्ग छ.ग.

Read More अरपा नदी में डूबा 14 वर्षीय किशोर, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज मीना खलखो हत्याकांड: दो जवानों की रिहाई बरकरार, हाई कोर्ट ने राज्य की अपील की खारिज
बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या
नमक की बोरियों के नीचे छिपा था ‘काला कारोबार’! सुकमा में 308 किलो गांजा जब्त, राजस्थान के दो युवक गिरफ्तार
हिमाचल में बारिश का रौद्र रूप: पहाड़ टूटकर पटरी पर गिरा, कालका-शिमला ट्रेन थमी; हाईवे भी मलबे में घिरा
रायपुर में रेलवे ट्रैक पर 19 साल के युवक की लाश, शरीर पर चोटों ने बढ़ाया शक; हत्या के एंगल से जांच तेज
हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR