छत्तीसगढ़ : युवती ने NSUI अध्यक्ष पर लगाया रेप का आरोप, अपराध दर्ज

छत्तीसगढ़ : युवती ने NSUI अध्यक्ष पर लगाया रेप का आरोप, अपराध दर्ज बेमेतरा : जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का ताजा मामला सामने आया है। आरोपी नवागढ़ क्षेत्र के अंशु केशरवानी एनएसयूआई का अध्यक्ष बताया जा रहा है। पीड़िता के FIR कराने के बाद […]

छत्तीसगढ़ : युवती ने NSUI अध्यक्ष पर लगाया रेप का आरोप, अपराध दर्ज


बेमेतरा : जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत युवती को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का ताजा मामला सामने आया है। आरोपी नवागढ़ क्षेत्र के अंशु केशरवानी एनएसयूआई का अध्यक्ष बताया जा रहा है। पीड़िता के FIR कराने के बाद से आरोपी नवागढ़ से फरार हो गया है, जिसकी नवागढ़ थाने की पुलिस तलाश में जुटी हुई है। नवागढ़ थाना के अनुसार आरोपी ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, जब लड़की ने उस पर शादी करने का दबाव डाली तो वह शादी से मुकर गया।

मामले को लेकर पीड़िता ने नवागढ़ थाने में आकर अपनी आप बीती बताई जिसे लेकर नवागढ़ थाने की पुलिस ने धारा 376, 506 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेसी होने के कारण दबाव में पुलिस आरोपी को अब तक गिरफ्तारी नहीं कर रही है। मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन एक सौंपकर संबंधित युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, वहीं कार्यवाही में देरी होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन और धरना देने की चेतावनी दी है।

Read More बिलासपुर प्रेस क्लब भवन के जिर्णोद्धार के लिए 30 लाख मंजूर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी स्वीकृति

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

बिलासपुर प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 26 जनवरी को, सीएम विष्णु देव साय दिलाएंगे शपथ

राज्य

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासी भूचाल: ED ने ममता बनर्जी, DGP और पुलिस कमिश्नर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नज़दीक आते ही राजनीतिक हलचल तेज़ होती जा रही है। इसी बीच प्रवर्तन...
रांची का हादसा: दो मासूम भाई-बहन 10 दिन से लापता, टायर जलाकर प्रदर्शन, जांच में जुटी पुलिस
सिंगरौली में लोकायुक्त का सख्त संदेश: भ्रष्ट बाबू 3,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जमीन नामांतरण के लिए मांगी थी घुस
पन्ना में खाद के लिए ‘महाभारत’ ! सरकार विरोधी नारों से गूंजा नेशनल हाईवे, पुलिस से हुई तीखी झड़प
रांची में मेयर की कुर्सी पर महिलाओं का राज, पुरुष उम्मीदवार हर बार रहे पीछे