छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग ,भिलाई समेत कई जिलों में IT की रेड से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग ,भिलाई समेत कई जिलों में IT की रेड से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग ,भिलाई समेत कई जिलों में IT की रेड से मचा हड़कंप रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ,दुर्ग,भिलाई समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक बार फिर से आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में 60 से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।आईटी डिपार्टमेंट […]

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग ,भिलाई समेत कई जिलों में IT की रेड से मचा हड़कंप


रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ,दुर्ग,भिलाई समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक बार फिर से आयकर विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाही की है। इस कार्यवाही में 60 से अधिक अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं।आईटी डिपार्टमेंट की इस रेड में बिल्डर ट्रांसपोर्टरों और बड़े सप्लायर और कारोबारी भी शामिल हैं।। जिनके दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 5:00 बजे आयकर विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत दुर्ग , भिलाई समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में छापेमारी करने पहुंचे हैं।

यह भी बताया जा रहा है कि आईटी कि इस रेड में मुख्य रूप से ट्रांसपोर्ट बिल्डर और छत्तीसगढ़ के बड़े सप्लायर को टारगेट पर रखकर छापेमारी की गई है.

Read More राहुल गांधी पर मानहानि का मामला: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर रायबरेली कोर्ट पहुंचा विवाद

आईटी की टीम छत्तीसगढ़ के कई जिलों में पहुँची हैं। इसमें कई नामी बिल्डर, ट्रांसपोर्टर शामिल है जिनके यहां छापा पड़ा है। रायपुर और दुर्ग के 20 से भी अधिक ठिकानों पर आईटी का छापा पड़ा हैं। बताया जा रहा हैं कि सिंघानिया बिल्डकॉन में भी आईटी का छापा पड़ा हैं। रायपुर का बहुत ही चर्चित बिल्डर हैं सिंघानिया बिल्डर, सिंघानिया बिल्डकॉन के कबीर नगर स्थित ऑफिस में आईटी की टीम पहुँची हैं।

Read More घुसपैठ और जनसंख्या बदलाव पर केंद्र सख्त, अमित शाह ने हाई लेवल कमेटी के गठन का किया बड़ा ऐलान

वहीं रायपुर में आर.के. रोड़वेज, स्वास्तिक ग्रुप और दुर्ग भिलाई में सप्लायर, फाइनेंस कारोबारी कमलेश वैध पर आयकर की टीमों ने दबिश दी हैं। रायपुर में बंसल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, देवेंद्र नगर रायपुर में भी आयकर की दबिश हैं। पंडरी मंडी गेट स्थित स्वास्तिक ग्रुप के एमडी हैं सुनील साहू, लियाकत अली भी इस ग्रुप के पार्टनर हैं जिनके यहां छापा पड़ा हैं। बता दें कि करीब 60 से ज्यादा आयकर अधिकारी और 70 सुरक्षाकर्मी हैं, जो कार्यवाही कर रहे है।

सूत्रों के हवाले से खबर हैं कि सब जगह मिलाकर 100 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का मामला सामने आया हैं। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की गई हैं। जांच के आधार पर आईटी की कार्यवाही आगे और बढ़ सकती हैं।

Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग बना अवैध वसूली का एटीएम, रिटायरमेंट से पहले प्रभारी ईएनसी का रेट कार्ड लागू जल संसाधन विभाग बना अवैध वसूली का एटीएम, रिटायरमेंट से पहले प्रभारी ईएनसी का रेट कार्ड लागू
घुसपैठ और जनसंख्या बदलाव पर केंद्र सख्त, अमित शाह ने हाई लेवल कमेटी के गठन का किया बड़ा ऐलान
CG BIG BREAKING: भाजपा के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री दर्जे प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का निधन, प्रशिक्षण शिविर में आया हार्ट अटैक
‘मिडिल ईस्ट अब अमेरिका के लिए सुरक्षित नहीं’: मोजतबा खामेनेई की खुली चेतावनी से बढ़ा वैश्विक तनाव
SSC GD परीक्षा केंद्र बना रणभूमि! दूसरे दिन भी बवाल, तोड़फोड़ और हाईवे जाम के बाद परीक्षा रद्द
शुभेंदु सरकार के एक्शन से हड़कंप! अवैध घुसपैठियों में मचा डर, बॉर्डर की ओर बढ़ी भीड़
त्विषा केस बना मिस्ट्री: बाइपोलर डिसऑर्डर, अबॉर्शन और डिलीट चैट्स ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें
अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या से सनसनी, स्टोर में लूट का विरोध करना पड़ा भारी, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
राहुल गांधी पर मानहानि का मामला: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर रायबरेली कोर्ट पहुंचा विवाद
मौत का कुआं बना सेप्टिक टैंक: जहरीली गैस ने छीनी 6 मजदूरों की जान, ओडिशा के गांव में पसरा मातम
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! TMC के कई सांसद बदल सकते हैं पाला, BJP की बढ़ सकती है ताकत
बस्तर के ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ को पद्मश्री: 35 साल की सेवा पर मिला देश का सम्मान, जंगलों में मुफ्त इलाज से बदली हजारों जिंदगियां