रायपुर:वेबरेज कारपोरेशन से त्रिपाठी हटाए गए, मंडावी को दिया गया प्रभार

रायपुर:वेबरेज कारपोरेशन से त्रिपाठी हटाए गए, मंडावी को दिया गया प्रभार

रायपुर:वेबरेज कारपोरेशन से त्रिपाठी हटाए गए, मंडावी को दिया गया प्रभार रायपुर : छत्तीसगढ़ मार्केटिंग कारपोरेशन के एमडी अरुण पति त्रिपाठी को अंतत: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग के एमडी के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। सरकार ने त्रिपाठी की जिम्मेदारी अपर आबकारी आयुक्त राकेश कुमार मंडावी को अस्थायी रूप से सौंपी […]

रायपुर:वेबरेज कारपोरेशन से त्रिपाठी हटाए गए, मंडावी को दिया गया प्रभार


रायपुर : छत्तीसगढ़ मार्केटिंग कारपोरेशन के एमडी अरुण पति त्रिपाठी को अंतत: छत्तीसगढ़ सरकार ने आबकारी विभाग के एमडी के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

सरकार ने त्रिपाठी की जिम्मेदारी अपर आबकारी आयुक्त राकेश कुमार मंडावी को अस्थायी रूप से सौंपी है।

Read More यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना

हम आपको बता दें छत्तीसगढ़ और झारखंड में शराब के धंधे में बड़ा खेल करने वाले अफसर अरुणपति त्रिपाठी और उनके सहयोगी सिद्धार्थ सिंघानिया पर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कभी भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। हालात भांपकर त्रिपाठी लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। वहीं ईडी ने झारखंड के 2 बड़े अफसरों को पूछताछ के लिए रायपुर तलब किया है।

Read More भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार

ईडी के अलावा झारखंड सरकार अपने राजस्व घाटे वसूली के लिए त्रिपाठी और उनकी टीम पर दबाव बना रही है। घाटा 400 करोड़ से ज्यादा का बताया जाता है। यही कारण है कि त्रिपाठी कल लंबी छुट्टी पर चले गये। उनकी जगह आबकारी विभाग के अपर आयुक्त राकेश कुमार मंडावी को छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन के एमडी का प्रभार सौंपा गया है।

इधर, ईडी ने झारखंड आबकारी विभाग के सेक्रेटरी विनय कुमार चौबे और डायरेक्टर करण सत्यार्थी को पूछताछ के लिये रायपुर तलब किया है। दोनों अफसर मंगलवार को हाजिर हो सकते हैं। ईडी दोनों अफसरों से यह जानना चाहती है कि झारखंड में शराब बिक्री की पॉलिसी में त्रिपाठी व सिंघानिया की क्या भूमिका रही है? दरअसल झारखंड सरकार ने पिछले साल एक्साइज की नई पॉलिसी लागू की थी और इसे जमीन पर उतारने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के साथ करार करते हुए उसे बतौर कंसल्टेंट नियुक्त किया था। ईडी की ने झारखंड के अफसरों से इस करार के बारे में अपना पक्ष रखने को कहा है। साथ ही प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिये शराब दुकानें चलाने में हुये खेल पर भी जवाब तलब किया जाएगा।

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना