अनवर-शोएब ढेबर के खिलाफ दो थानों में केस, गवाहों को धमकाने का मामला

अनवर-शोएब ढेबर के खिलाफ दो थानों में केस, गवाहों को धमकाने का मामला

अनवर-शोएब ढेबर के खिलाफ दो थानों में केस, गवाहों को धमकाने का मामला रायपुर :  पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में शोएब ढेबर और पुरानी बस्ती थाने में अनवर ढेबर तथा साथियों के खिलाफ धमकी-चमकी, रास्ता रोकने तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ जैसी धाराओं में मंगलवार को देर रात केस रजिस्टर कर लिया है। सिविल […]

अनवर-शोएब ढेबर के खिलाफ दो थानों में केस, गवाहों को धमकाने का मामला

रायपुर :  पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में शोएब ढेबर और पुरानी बस्ती थाने में अनवर ढेबर तथा साथियों के खिलाफ धमकी-चमकी, रास्ता रोकने तथा घर में घुसकर तोड़फोड़ जैसी धाराओं में मंगलवार को देर रात केस रजिस्टर कर लिया है। सिविल लाइंस थाने में शोएब ढेबर तथा एक वकील के खिलाफ ईओडब्लू दफ्तर के सामने गवाह को रोककर धमकाने की एफआईआर हुई है। इस मामले में दोनों के खिलाफ धारा 294, 506, 341 और 384 लगाई गई हैं। अफसरों के मुताबिक इस केस की आगे जांच की जा रही है और इसमें धाराएं बढ़ सकती हैं।

उधर, पुरानी बस्ती पुलिस ने बुधवार को सुबह शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर, सोहेल, निखिल तथा पापा के खिलाफ गवाह के घर में घुसकर उसे धमकाने तथा तोड़फोड़ की एफआईआर दर्ज की है। इस एफआईआर में चारों के खिलाफ धारा 109, 455, 380 और 34 का केस बनाया गया है। रिपोर्ट इरफान नाम के व्यक्ति की ओर से रजिस्टर की गई है। एफआईआर के मुताबिक आरोपी कुछ दिन पहले इरफान के घर में घुसे और तोड़फोड़ तथा मारपीट की। यही नहीं, उसके घर से कुछ सामान भी उठाकर ले गए। दोनों ही मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत

अनवर अभी जेल में, उनका बेटा है शोएब

Read More सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद

पुलिस ने बताया कि अनवर ढेबर अभी ईओडब्लू में दर्ज शराब घोटाले के केस में जेल में हैं, इसलिए पुरानी बस्ती की एफआईआर में गिरफ्तारी जेल से ही की जाएगी। शेष आरोपियों सोहेल, निखिल और पापा की तलाश शुरू कर दी गई है। शोएब ढेबर अनवर का बेटा है। पुलिस उसे तथा वकील साथी को भी ढूंढ रही है। इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ने के भी संकेत अफसरों ने दिए हैं।

Tags:

Latest News

दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे
OnePlus 13 पर बंपर ऑफर! 17,000 रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ शानदार डील