यूनिटी हॉस्पिटल में नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला , सोमवार को आ सकती है रिपोर्ट 

प्रारंभिक जांच में एनेस्थीसिया से मौत होने की पुष्टि

यूनिटी हॉस्पिटल में नर्सिंग छात्रा की मौत का मामला , सोमवार को आ सकती है रिपोर्ट 

प्रशासन ने यूनिटी अस्पताल पर 15 दिन तक नए मरीजों की भर्ती और ऑपरेशन पर लगाई है रोक 

IMG-20250316-WA0013

बिलासपुर: यूनिटी हॉस्पिटल बिलासपुर में एनेस्थीसिया से हुई युवती की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने यूनिटी हॉस्पिटल पर 15 दिन तक नए मरीजों की भर्ती वह ऑपरेशन पर रोक लगाई है वही इस मामले में जांच के बाद सोमवार को जांच रिपोर्ट आने की बात सीएमएचओ प्रमोद तिवारी ने कही है उन्होंने ये बात राष्ट्रीय जगत विजन के चीफ एडिटर मणि शंकर पाण्डेय को बताई,उन्होंने बताया कि युवती की मौत एनेस्थीसिया के कारण होने की आशंका है।

Read More क्रिकेट सट्टे की काली कमाई से खड़ी की 25 करोड़ की सल्तनत, हवाला के रास्ते दुबई तक पहुंचा नेटवर्क

 

Read More रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट

 

क्या है पूरा मामला।

 

यूनिटी हॉस्पिटल बिलासपुर के संबंध में स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबर कि डॉक्टरों की लापरवाही एनेस्थिसिया देते ही कोमा में चली गई थी स्टूडेंट, दो दिन बाद हुई मौत शीर्षक से प्रकाशित समाचार में यूनिटी हॉस्पिटल बिलासपुर के द्वारा नर्सिंग छात्रा किरण वर्मा के गले में थायराइड गांठ की सर्जरी के लिए एनेस्थिसिया दिया गया था। जिसके बाद कोमा में जाने के कारण मौत होने के संबंध में लेख है। उक्त प्रकरण के संबंध में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर द्वारा टीम गठित कर जॉच कराने के निर्देश दिए गए थे। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं रायपुर के निर्देश पर प्रकरण की जांच हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जांच टीम का गठन किया गया । जांच टीम में डॉ. अनिल गुप्ता भेषज विशेषज्ञ और सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय बिलासपुर , डॉ. विजय मिश्रा नोडल अधिकारी नर्सिंग होम एक्ट ,डॉ. मनीष श्रीवास्तव ईएनटी विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय, डॉ. रेणुका सेमुएल (स्त्रीरोग) सदस्य निरीक्षण दल नर्सिंग होम एक्ट , डॉ. उमेश साहू निश्चेतना विशेषज्ञ ,डॉ. सौरभ शर्मा (सदस्य निरीक्षण दल नर्सिंग होम एक्ट) के द्वारा उक्त प्रकरण की जांच की गई। जांच टीम द्वारा उक्त प्रकरण की जांच कर प्राथिमिक रिर्पोट जिला प्रशासन को सौंप दी , जिस पर कलेक्टर ने प्रकरण की गंभीरता एवं प्राथमिक जांच रिर्पोट को देखते हुए यूनिटी हॉस्पिटल बिलासपुर का 15 दिवस हेतु नये मरीजों को भर्ती करने एवं आपरेशन थियेटर का संचालन पर रोक लगा दी

Tags:

Latest News

नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नागरकोइल रेलवे स्टेशन पर महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, सोने की अंगूठी से खुला राज; 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
IND vs NZ 1st Test: भारत ने पहली पारी में ठोके 720 रन, राहुल-पंत के शतक से न्यूजीलैंड पर बढ़ा दबाव; चौथे दिन 119/2
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिन पुरानी हड़ताल स्थगित, CM साय से मुलाकात के बाद लिया फैसला; धान खरीदी को मिलेगी रफ्तार
नाइट मीटिंग, टिफिन और कप्तान की फटकार!
रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 25 किलो गांजा के साथ 4 युवक और नाबालिग गिरफ्तार, पुणे ले जाने की थी तैयारी
PRA Group पर आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: 32 ठिकानों पर छापेमारी, 2.5 करोड़ कैश बरामद; 100 करोड़ की टैक्स चोरी का शक
छत्तीसगढ़: दर्री डेम में ASI के 21 वर्षीय बेटे की मिली लाश, 18 नवंबर से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर दौरे पर, धरसींवा में सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज: तूफान अकवान के असर से बारिश और कोहरे का अलर्ट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा; बढ़ेगी ठंड
रिट याचिका में तय नहीं होगा जमीन का मालिकाना हक, दोनों पक्षों को सिविल कोर्ट जाने की छूट
39.66 करोड़ के कीड़े लगे चावल पीडीएस के लिए पास, ढाई साल बाद सिर्फ 9 प्लेसमेंट कर्मी ब्लैकलिस्ट
रायपुर रेलवे स्टेशन पर 2 साल की बच्ची की मौत का खुलासा, दुष्कर्म की पुष्टि नहीं; पिता हिरासत में