कारोबारी को फंसाकर शादी की, फिर मांगे 3 करोड़ रुपए , मामला दर्ज़

कारोबारी को फंसाकर शादी की, फिर मांगे 3 करोड़ रुपए  , मामला दर्ज़

रायपुर। प्रदेश में ठगों का जाल फैलता ही जा रहा है। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है, जिसमें तीन बहनों के गिरोह ने शादी डॉटकॉम के माध्यम से तलाकशुदा पुरुषों को अपने झांसे में लेकर करोड़ों रुपए ठग लिए हैं। जानकारी के अनुसार, बिलासपुर की तीन बहनें – पूजा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, […]

रायपुर। प्रदेश में ठगों का जाल फैलता ही जा रहा है। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है, जिसमें तीन बहनों के गिरोह ने शादी डॉटकॉम के माध्यम से तलाकशुदा पुरुषों को अपने झांसे में लेकर करोड़ों रुपए ठग लिए हैं।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर की तीन बहनें – पूजा गुप्ता, ज्योति गुप्ता, और कविता गुप्ता – एक संगठित रैकेट चला रही थीं। ये बहनें शादी डॉटकॉम के माध्यम से तलाकशुदा पुरुषों से संपर्क कर उनसे शादी करती थीं। शादी के बाद, कुछ समय ससुराल में रहने के बाद, ये बहनें अपने पतियों और उनके परिवार के सदस्यों को प्रताड़ित करना शुरू कर देती थीं। इसके बाद वे अलग होने के लिए पैसों की मांग करतीं और साथ ही जेवर लेकर चली जातीं।

Read More बलौदा बाजार हनी ट्रैप कांड: सुप्रीम झटके के बाद भाजपा नेता संकेत शुक्ला का सरेंडर, अब रसूखदारों की उड़ी नींद कई सफेदपोशों के चेहरों से उठेगा नकाब!

इस कड़ी में, रायपुर के एक कारोबारी, प्रकाश अग्रवाल, को भी धोखे का शिकार बनाया गया। प्रकाश अग्रवाल का कुछ साल पहले तलाक हो चुका था और उन्होंने शादी डॉटकॉम पर अपनी दूसरी शादी के लिए पंजीयन कराया था। नवंबर 2018 में, पूजा गुप्ता नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया और शादी का प्रस्ताव दिया। दोनों की रायपुर में मुलाकात हुई और प्रकाश शादी के लिए तैयार हो गए। पूजा ने अपनी बहन ज्योति और कविता से भी प्रकाश की मुलाकात कराई, और बताया कि वे अपने पिता के साथ बिलासपुर में रहती हैं। इसके बाद, दिसंबर 2018 में आर्य समाज मंदिर में उनकी शादी हो गई।

Read More रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा

कुछ समय बाद, पूजा ने प्रकाश को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उनसे 3 करोड़ की मांग करने लगी। जब प्रकाश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर, उन्होंने कोर्ट में केस दायर किया। कोर्ट के आदेश पर, पुलिस ने पूजा गुप्ता और उसकी बहनों ज्योति व कविता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग, ठगी और शादी छिपाने का केस दर्ज किया। अब पुलिस तीनों की तलाश कर रही है।

Tags:

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर