पुलिसिंग को प्रभावी बनाने बिलासपुर रेंज आईजी ने की मुंगेली पुलिस की कार्यों की समीक्षा

पुलिसिंग को प्रभावी बनाने बिलासपुर रेंज आईजी ने की मुंगेली पुलिस की कार्यों की समीक्षा

43 बिंदुओं पर दी गई समीक्षा और निर्देश, मिशन सिक्योर सिटी के तहत CCTV कैमरे लगाने पर विशेष जोर

 

मुंगेली |पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) ने शुक्रवार को मुंगेली पहुंचकर जिला पुलिस के कार्यों की गहन समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित संवाद कक्ष में आयोजित बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, अनुशासन और पुलिस कल्याण से संबंधित कुल 43 बिंदुओं पर कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Read More Afternoon Puja Rules: क्या दोपहर में पूजा करना शुभ होता है? जानें शास्त्रों और धार्मिक मान्यताओं में क्या कहा गया है

आईजी डॉ. शुक्ला ने राज्य शासन और पुलिस मुख्यालय की मंशा के अनुरूप बेसिक पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने थाना क्षेत्रों में बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण, विवेचकों की साप्ताहिक डायरी का निरीक्षण, महिला अपराधों के निराकरण की समय-सीमा तय करने तथा सभी प्रकार के मामलों में डिजिटल पोर्टल्स जैसे सीसीटीएनएस, एनसीआरबी, ई-साक्ष्य आदि का अधिकतम उपयोग करने को कहा। मिशन सिक्योर सिटी के अंतर्गत उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों की बैठक लेकर अधिक से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही नारकोटिक्स प्रकरणों में इंड-टू-इंड कार्रवाई सुनिश्चित करने, अपराधों को अनावश्यक लंबित न रखने, और प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों को सख्ती से लागू करने की बात कही।बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, डीएसपी सालिकराम धृतलहरे, एसडीओपी मयंक तिवारी, डीएसपी नवनीत पाटिल, डीएसपी ऑपरेशन संजय साहू, रक्षित निरीक्षक श्रीमती ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल और जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी मौजूद रहे।

Read More सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का फैसला: जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए शिक्षा विभाग के बाबू पर गिरी गाज, कोर्ट की 3 साल की सजा के बाद नौकरी से बर्खास्त
कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना