नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति लिस्ट जल्द, इन राज्यों में भेजे जाएंगे

नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति लिस्ट जल्द, इन राज्यों में भेजे जाएंगे

नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति लिस्ट जल्द, इन राज्यों में भेजे जाएंगे दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुंबई, गुजरात, तेलंगाना, केरल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और मणिपुर उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने दिल्ली […]


नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति लिस्ट जल्द, इन राज्यों में भेजे जाएंगे


दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुंबई, गुजरात, तेलंगाना, केरल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश और मणिपुर उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश केंद्र सरकार से की है। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल को मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। जस्टिस चंद्रचूड़ के अलावा इस कॉलेजियम में जस्टिस ‌संजय किशन कौल और संजीव खन्ना भी शामिल हैं।

सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए नामों की सिफारिश करने वाले शीर्ष अदालत के पांच-सदस्यीय कॉलेजियम ने केंद्र सरकार से तेलंगाना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उज्जल भुइयां और केरल में उनके समकक्ष न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी को शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत किए जाने की सिफारिश की है।

Read More तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था

कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस देवेन्द्र कुमार उपाध्याय को बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति करने की सिफारिश की है। साथ ही, कॉलेजियम ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुनीता अग्रवाल को गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति करने की सिफारिश की है। जस्टिस सुनीता अग्रवाल के नाम पर विचार करते समय कॉलेजियम ने इस तथ्य को ध्यान में रखा है कि वह देश के किसी उच्च न्यायालय की एकमात्र मौजूदा महिला मुख्य न्यायाधीश होंगी। फिलहाल देश के किसी भी उच्च न्यायालय में महिला मुख्य न्यायाधीश नहीं है।

Read More CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग

Tags:

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी