स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल के एक शिक्षक और चपरासी का शराब पीते हुए वीडियो हुआ वायरल

स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल के एक शिक्षक और चपरासी का शराब पीते हुए वीडियो हुआ वायरल तुस्मा के शराब दुकान में बैठा शिक्षक और चपरासी दोनों स्कूल की ड्यूटी छोड़कर तुस्मा शराब दुकान पहुंचे तुस्मा के शराब दुकान में बैठकर शराब पीते रहे शिक्षक प्राचार्य ने कारण बताओ नोटिस देकर दोनों से मांगा है स्पष्टीकरण […]

स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल के एक शिक्षक और चपरासी का शराब पीते हुए वीडियो हुआ वायरल

तुस्मा के शराब दुकान में बैठा शिक्षक और चपरासी

दोनों स्कूल की ड्यूटी छोड़कर तुस्मा शराब दुकान पहुंचे
तुस्मा के शराब दुकान में बैठकर शराब पीते रहे शिक्षक
प्राचार्य ने कारण बताओ नोटिस देकर दोनों से मांगा है स्पष्टीकरण

Read More विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप

जांजगीर / चांपा : नगर पंचायत शिवरीनारायण स्वामी आत्मानंद शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक हरिश्चंद्र देवांगन और चपरासी रोहित केसरवानी मंगलवार को सुबह स्कूल पहुंचे थे। दोनों तकरीबन दोपहर तीन बजे स्कूल से निकल गए थे जिसके बाद उन्हें स्कूल में किसी ने नहीं देखा। दोनों स्कूल की ड्यूटी छोड़कर तुस्मा शराब दुकान पहुंचे, जहां दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया।

Read More RAIPUR: मकर संक्रांति पर चाइनीज मांझे का कहर, युवक के चेहरे पर लगे 34 टांके

राष्ट्रीय जगत विजन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उधर वीडियो प्रसारित होने के बाद इस घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग में हडकंप मच गया। इस घटना ने स्कूल के अनुशासन और शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी कुमार भारद्वाज ने वीडियो को देखकर मामले को संज्ञान में लेते हुए स्कूल प्राचार्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिसके बाद प्राचार्य बसंत कुमार देवांगन ने शिक्षक और चपरासी दोनों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।

विद्यालय में पदस्थ शिक्षक हरिश्चंद्र देवांगन और चपरासी रोहित केशरवानी मंगलवार को सुबह स्कूल पहुंचे थे। दोनों दोपहर तीन बजे स्कूल से निकल गए थे। शराब पीने के वीडियो प्रसारित होने पर दोनों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। बसंत कुमार देवांगन प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद स्कूल।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज