भारत दिल्ली से नक्सलियों के गढ़ जगदलपुर तक 16 दिनों की यात्रा करेंगी CRPF की महिला बाइकर्स ……. छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी।

दिल्ली से नक्सलियों के गढ़ जगदलपुर तक 16 दिनों की यात्रा करेंगी CRPF की महिला बाइकर्स…….. छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी। नई दिल्ली : केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) के 84वें स्थापना दिवस यानी ‘सीआरपीएफ डे’ पर आयोजित होने वाली परेड इस बार नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले […]

दिल्ली से नक्सलियों के गढ़ जगदलपुर तक 16 दिनों की यात्रा करेंगी CRPF की महिला बाइकर्स…….. छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी।

नई दिल्ली : केंद्रीय अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) के 84वें स्थापना दिवस यानी ‘सीआरपीएफ डे’ पर आयोजित होने वाली परेड इस बार नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर में आयोजित होगी। इसी को लेकर आजादी के 75वें महोत्सव में सीआरपीएफ की 75 महिला बाइकर, दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर छत्तीसगढ़ तक की 1848 किलोमीटर की दूरी 16 दिन में तय करेंगी। सीआरपीएफ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया गेट से 9 मार्च को सीआरपीएफ महिला डेयरडेविल्स दस्ते को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। ये महिला बाइकर दस्ता आगरा, ग्वालियर, शिवपुरी, भोपाल, नागपुर, भांद्रा, रायपुर और कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंचेगी। ये बाइकर्स महिलाओं को आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर कई तरह के संदेश देंगी।

दरअसल देश की आजादी के 75वें साल में भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। इसके तहत देश में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ये समारोह 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेंगे। इसी के तहत सीआरपीएफ की 75 महिलाओं का दस्ता, नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर तक की दूरी तय करेगा। पहली बार सीआरपीएफ का स्थापना दिवस समारोह नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगदलपुर में 25 मार्च को आयोजित होगा। पिछले साल सीआरपीएफ डे की परेड जम्मू में आयोजित की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जगदलपुर में परेड की सलामी ले सकते हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार व अन्य राज्यों में नक्सलियों का प्रभाव कम करने में सीआरपीएफ की बड़ी भूमिका रही है।

Read More वैनगंगा एक्सप्रेस में चमत्कार: सफर के बीच मां बनी महिला, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

कानून ताक पर! स्कूल परिसर में विदाई कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर-कार से स्टंटबाजी, शिक्षकों की मौजूदगी में नियमों की खुली अवहेलना

राज्य

गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी सांसद पप्पू यादव की तबीयत, तीन अस्पतालों में कराया गया भर्ती गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी सांसद पप्पू यादव की तबीयत, तीन अस्पतालों में कराया गया भर्ती
पटना। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद बिहार की राजनीति के साथ-साथ प्रशासनिक और स्वास्थ्य व्यवस्था भी...
BMC में बीजेपी का परचम: रितु तावड़े होंगी मुंबई की मेयर, शिवसेना को डिप्टी मेयर पद
‘महिला की मर्जी सर्वोपरि’: 30 हफ्ते की गर्भावस्था समाप्त करने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति, हाईकोर्ट का आदेश रद्द
2 फरवरी के बाद नहीं खुले दरवाजे, बदबू ने खोली मौत की परतें, राजगीर में 4 जैन श्रद्धालुओं की रहस्यमयी मौत
गुरुद्वारे के पास मर्डर, CCTV में कैद वारदात: सोशल मीडिया पोस्ट से गैंग ने ली AAP नेता की हत्या की जिम्मेदारी