प्रार्थी के पिता की जगह नकली व्यक्ति खड़ा कर बेच दी 56 डिसमिल जमीन , 5 आरोपी गिरफ्तार 

प्रार्थी के पिता की जगह नकली व्यक्ति खड़ा कर बेच दी 56 डिसमिल जमीन , 5 आरोपी गिरफ्तार 

बिलासपुर। बिलासपुर में धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां आरोपियों ने पैतृक भूमि को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेच दिया । इस मामले में प्रार्थी के मृत पिता की जगह अन्य व्यक्ति को खड़ा कर रजिस्ट्री कराई । और पूरे फर्जीवाडे को अंजाम दिया। सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।   

                   जूना बिलासपुर निवासी प्रकाश दुबे ने सरकंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पैतृक भूमि ग्राम खमतराई पटवारी हल्का नंबर 25 में खसरा क्रमांक 672 रकबा 56 डिसमिल स्थित है। यह भूमि उनके पिता स्वर्गीय भैयालाल दुबे के स्वर्गवास के बाद फौती नामांतरण के आधार पर उनके और उनकी मां के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज थी। 30 मार्च 2025 को उन्हें जानकारी मिली कि उनकी यह भूमि बेच दी गई है। उन्होंने भुइयां ऐप के माध्यम से जानकारी निकाली तो पता चला कि उक्त भूमि को क्रेता अनुज मिश्रा के पास भैयालाल सूर्यवंशी द्वारा गवाह राहुल पटवा और अभिषेक दुबे के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेच दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह थी कि उनके स्वर्गीय पिता भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंशी नामक व्यक्ति को खड़ा करके रजिस्ट्री कराई गई थी।

 

Read More IGKV Paper Leak का बड़ा खुलासा: बंद लिफाफे के अंदर तक पहुंचा कैमरा, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार; 12 हजार में छात्रों ने खरीदा पेपर

ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा: आरोपियों ने कबूला जुर्म

Read More कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल और सी एस पी सरकंडा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई। सउनि देवेंद्र तिवारी के हमराह टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने आरोपी अनुज कुमार मिश्रा राहुल पटवा और अभिषेक दुबे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने एक राय होकर भू स्वामी भैयालाल दुबे के स्थान पर भैयालाल सूर्यवंशी को राजस्व रिकॉर्ड में दुरुस्त कराया। इसके बाद भू स्वामी के रूप में किसी फर्जी व्यक्ति को खड़ा करने की जिम्मेदारी राहुल पटवा को दी गई। राहुल पटवा ने अपने रिश्ते के साले आरोपी गोविंदराम निवासी माहुली जिला बलरामपुर को 70 से 75 वर्ष के एक बुजुर्ग व्यक्ति को जुगाड़ कर बिलासपुर लाने को कहा ताकि रजिस्ट्री कार्यालय में वह भैयालाल बनकर रजिस्ट्री करा सके। बातचीत के बाद गोविंदराम पटवा अपने गांव के बुजुर्ग व्यक्ति आरोपी मंगलदास को लेकर 4 फरवरी 2025 को रजिस्ट्री कार्यालय बिलासपुर पहुंचा। वहां मंगलदास पण्डो निवासी माहुली बलरामपुर को भैयालाल बनाकर अनुज मिश्रा के नाम पर रजिस्ट्री कराना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी मंगलदास पण्डो और राम गोविंद पटवा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। वहीं आरोपी अनुज कुमार मिश्रा प्रियांशु मिश्रा और राहुल पटवा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड
पासबुक में पैसा जमा दिखाता रहा, खाते में निकला खाली! किओस्क संचालक पर 1.75 करोड़ के कथित गबन का आरोप
स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो