प्लेसमेन्ट कर्मचारी से 32 लाख बरामद…ED कार्रवाई में आरोपी ने बताया..अपर प्रबंधक का रूपया…मोबाइल बन्द कर अधिकारी फऱार

प्लेसमेन्ट कर्मचारी से 32 लाख बरामद…ED कार्रवाई में आरोपी ने बताया..अपर प्रबंधक का रूपया…मोबाइल बन्द कर अधिकारी फऱार बिलासपुर– रायपुर स्थित पन्डरी में बैंक के सामने से ईडी ने 32 लाख रूपयों के साथ प्लेसमेन्ट कर्मचारी को पकड़ा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रूपया सी एस एम सी एल के एक बड़े अधिकारी का […]

प्लेसमेन्ट कर्मचारी से 32 लाख बरामद…ED कार्रवाई में आरोपी ने बताया..अपर प्रबंधक का रूपया…मोबाइल बन्द कर अधिकारी फऱार

बिलासपुर– रायपुर स्थित पन्डरी में बैंक के सामने से ईडी ने 32 लाख रूपयों के साथ प्लेसमेन्ट कर्मचारी को पकड़ा है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रूपया सी एस एम सी एल के एक बड़े अधिकारी का होना बताया है। सूत्रों के अनुसार ईडी की कार्यवाही के बाद अधिकारी गायब है। अधिकारी का मोबाइल भी बन्द है। बहरहाल अभी तक जांच एजेन्सी ने मामले का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अधिकारी की पतासाजी जोरों पर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर स्थित पन्डरी में एक बैंक के सामने से ईडी ने एक प्लेसमेन्ट कर्मचारी को 32 लाख रूपयों के साथ पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेन्सी को पूछताछ के दौरान ईगल हन्टर प्लेसमेन्ट कर्मचारी ने बरामद रूपया सीएसएमसीएल उप महाप्रबन्धक का है। इसके अलावा भी प्लेसमेन्ट कर्मचारी ने जांच एजेन्सी से कई जानकारियों को साझा किया है।
सूत्रों की माने तो जांच एजेन्सी की कार्यवाही के बाद अधिकारी फरार है। लगातार पता साजी की जा रही है। अधिकारी का मोबाइल भी बन्द है। बताते चलें कि ईगल हन्टर प्रदेश के सभी शराब दुकानों में कर्मचारियों का प्लेसमेन्ट करता है। जांच पड़ताल अभी भी जारी है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज