3 गुण्डा बदमाशों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया जिला बदर का आदेश..तथाकथित युवा कांग्रेस नेता भी शामिल..शानू खान को इन जिलों से रहना होगा बाहर

3 गुण्डा बदमाशों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया जिला बदर का आदेश..तथाकथित युवा कांग्रेस नेता भी शामिल..शानू खान को इन जिलों से रहना होगा बाहर

3 गुण्डा बदमाशों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया जिला बदर का आदेश..तथाकथित युवा कांग्रेस नेता भी शामिल..शानू खान को इन जिलों से रहना होगा बाहर बिलासपुर : जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीन गुण्डा बदमाशों को जिला बदर का आदेश दिया है। तीनों गुण्डा बदमाश […]

3 गुण्डा बदमाशों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के अनुशंसा पर कलेक्टर ने जारी किया जिला बदर का आदेश..तथाकथित युवा कांग्रेस नेता भी शामिल..शानू खान को इन जिलों से रहना होगा बाहर

बिलासपुर : जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तीन गुण्डा बदमाशों को जिला बदर का आदेश दिया है। तीनों गुण्डा बदमाश की सूची में एक तथाकथित युवा कांग्रेस नेता भी शामिल है। आपको जानकारी देते चलें कि पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा रेंज के पुलिस अधीक्षक के साथ लिए गए समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया था कि जिले के अंदर जितने भी ऐसे गुंडा बदमाश है जिनके खिलाफ अनेक थानो में एक से अधिक अपराध दर्ज है उन पर जिला बदर की कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिसका पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा 40 से अधिक गुंडा बदमाशों की सूची जिला कलेक्टर को जिला बदर के लिए अनुशंसा करते हुए प्रेषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर कलेक्टर ने तीन आदतन गुंडा बदमाशों के आदेश आज जारी किया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की मांग पर जिला दण्डाधिकारी अवनीश शरण ने तीन आदतन बदमाश और गुण्डों को जिला बदर का आदेश दिया है।

जिला बदर की सूची में तथाकथित एक युवा कांग्रेस नेता का भी नाम शामिल है। कलेक्टर अवनीश शरण के फरमान में स्प्षट कहा गया है कि तीनों गुण्डों को 24 घण्टे के अन्दर जिला से बाहर जाना होगा।
जारी सूची में पुरानी बस्ती कोटा निवासी हरिशचन्द्र उर्फ गोलू ठाकुर, मड़ई थाना सीपत निवासी विनोद साहू और चांटीडीह पठान मोहल्ला सरकन्डा थाना निवासी शानू खान है । फरमान में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की विभिन्न धाराओं के तहत तीनों बदमाशों को जिले से बाहर किये जाने का आदेश दिया जाता है।

Read More सड़क पर उतरे छात्र तो हरकत में आया सिस्टम! 48 घंटे में शुरू हुई केमिस्ट्री की पढ़ाई, स्थायी शिक्षक की कवायद तेज

जिला बदर के दौरान शानू खान समेत तीनों गुण्डा बदमाशों को बिलासपुर राजस्व जिला के अलावा सीमा से लगे अन्य जिलों जांजगीर चाम्पा, कोरबा, मुंगेली, गौरेला पेण्ड्रा मारवाही और बलौदाबाजार की सीमा से भी छह महीने बाहर रहना होगा। इस दौरान बदमाशों पर पुलिस की सतत निगरानी रहेगी।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में तथाकथित कांग्रेस नेता शानू खान समेत विनोद साहू और हरिश्चन्द्र पर विभिन्न थानों में गंभीर और संगीन अपराध दर्ज है। यद्यपि आरोपियों को लगातार सुधरने का मौका दिया गया। बावजूद इसके तीनों गुण्डा अपनी आदतों से बाज नहीं आए। सभी के खिलाफ जान से मारने की धमकी, लूटपाट जैसे गंभीर मामले थानो में कायम है।
चोरी और मादक पदार्थ बिक्री
बताते चलें कि तथाकथित शानू खान पिछले पांच साल से स्वनाम धन्य कुछ कांग्रेस नेताओं के इशारे पर जमकर रेत चोरी किया। इस दौरान जब माइनिंग की टीम शानू खान के गिरेबान तक पहुंची तो माइनिंग के खिलाफ कई कांग्रेस नेताओं ने जमकर बवाल काटा है। शानू खान पर मादक पदार्थ भी बेचने का आरोप है।

Read More शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस पटरी पहुंची, सड़क नहीं! जोबट के तड़वी फलिये में एक किलोमीटर रास्ते के लिए तरस रहे ग्रामीण, बारिश में खटिया ही बनती है एंबुलेंस
रायपुर में गूंजा हर-हर महादेव! कांवड़ यात्रा में कांवड़िए बने CM साय, भगवान हटकेश्वरनाथ का किया रुद्राभिषेक, देखे वीडियो
मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा! स्कॉर्पियो ने पहले कार को मारी टक्कर, फिर फॉलो वाहन से भिड़ी; 4 जवान घायल
पहले नहीं जताया शक, अगले दिन बदली कहानी! रक्षा मंत्रालय की महिला अफसर की संदिग्ध मौत, पति-ससुराल पर FIR
जेल से पहले अस्पताल पहुंच गए आरोपी डॉक्टर! फर्जी ट्रांसफर केस में गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, मेडिकल रिपोर्ट पर उठे सवाल
शिकायतों के बाद गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन! 471 LPG सिलेंडर जब्त, स्टॉक-रिकॉर्ड की अनदेखी भी आई सामने
घोंघा नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आये 3 स्कूली बच्चों की मौत, गांव में मचा कोहराम
सड़क पर उतरे छात्र तो हरकत में आया सिस्टम! 48 घंटे में शुरू हुई केमिस्ट्री की पढ़ाई, स्थायी शिक्षक की कवायद तेज
तापसी-कंगना की जुबानी जंग फिर हुई तेज! ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का इशारा- ‘आखिरकार साबित हो गया’
रेलवे अस्पताल के सामने कांग्रेस नेता पर हुए जानलेवा हमला का फरार आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
अनमोल ढाबा में 150 लीटर महुआ शराब खपाने की थी तैयारी, संचालक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान होगी सस्ती! UDF में 45% कटौती, 1 सितंबर से घरेलू यात्रियों को बड़ी राहत