11 मौतें : रसायन फैक्टरी विस्फोट मामले में बड़ी कार्यवाही, मालिक-मुख्य आरोपी गिरफ्तार मां को भी पुलिस ने लिया हिरासत में

11 मौतें : रसायन फैक्टरी विस्फोट मामले में बड़ी कार्यवाही, मालिक-मुख्य आरोपी गिरफ्तार मां को भी पुलिस ने लिया हिरासत में ठाणे : डोंबिवली एमआईडीसी स्थित अमुदान केमिकल कंपनी के मालिक व मुख्य आरोपी मलय प्रदीप मेहता को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। मलया की मां मालती मेहता को भी पुलिस ने […]

11 मौतें : रसायन फैक्टरी विस्फोट मामले में बड़ी कार्यवाही, मालिक-मुख्य आरोपी गिरफ्तार मां को भी पुलिस ने लिया हिरासत में


ठाणे : डोंबिवली एमआईडीसी स्थित अमुदान केमिकल कंपनी के मालिक व मुख्य आरोपी मलय प्रदीप मेहता को ठाणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। मलया की मां मालती मेहता को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मलया को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुरुवार को हुए इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीपी पराग मनेरे ने बताया कि गुरुवार रात से नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 और ठाणे क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चलाया था। गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किए जाने के बाद ब्लास्ट की मुख्य आरोपी मालती प्रदीप मेहता नासिक आ गई थीं। मानपाडा पुलिस स्टेशन में मलया प्रदीप मेहता और उनकी मां मालती मेहता सहित कंपनी के सभी निदेशकों, प्रशासकों और अधिकारियों के खिलाफ धारा 304, 324, 326, 285, 286, 427 और 34 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। इस मामले में जल्द ही अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया जाएगा। सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है।

डोंबिवली में विस्फोट की घटना के लिए कंपनी का प्रबंधन पूरी तरह से जिम्मेदार है। यह बात विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कही है। उन्होंने आरोप लगाया कि औद्योगिक विभाग द्वारा कंपनियों का ऑडिट नहीं कराने और उनकी लापरवाही के कारण अकसर ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने शुक्रवार की सुबह घटना स्थल का दौरा किया। दानवे ने कहा कि बॉयलर की तरह रिएक्टरों पर भी एक नीति लाई जानी चाहिए। आगामी सत्र में वह इस मामले में सवाल उठाएंगे। महा विकास आघाडी सरकार के कार्यकाल के दौरान इस क्षेत्र की पांच जहरीली रासायनिक कंपनियों को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया था, लेकिन उसके बाद महायुति सरकार ने इस संबंध में कोई ठोस कदम नहीं उठाए। मौजूदा सरकार ने ऐसी कंपनियों को अवैध रूप से चलाने के लिए संरक्षण दिया है। कंपनी के मालिक के साथ-साथ औद्योगिक विभाग (डीआईएसएच विभाग), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उद्योग विभाग इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार हैं। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज़ किया जाना चाहिए

Read More Rudraksha ke Niyam: रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना हो सकता है नुकसान

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज