छत्तीसगढ़ : रायपुर में एनजीओ चला रही महिला करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में हुई गिरफ्तार

On

छत्तीसगढ़ : रायपुर में एनजीओ चला रही महिला करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में हुई गिरफ्तार रायपुर : महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाली एनजीओ संचालिका को पुरानी बस्ती पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुरानी बस्ती, कुशालपुर और आसपास की महिलाओं ने पार्षद दीपक जायसवाल के साथ बीते […]

छत्तीसगढ़ : रायपुर में एनजीओ चला रही महिला करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में हुई गिरफ्तार

रायपुर : महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाली एनजीओ संचालिका को पुरानी बस्ती पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुरानी बस्ती, कुशालपुर और आसपास की महिलाओं ने पार्षद दीपक जायसवाल के साथ बीते शुक्रवार को थाने पहुंचकर शिकायत की थी। इन महिलाओं ने नारी शक्ति संगठन की संचालिका शोभा ठाकुर और अंगीता श्रीवास पर खाते खुलवाकर बिना बताए बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन करने का गंभीर आरोप लगाया था । शोभा ठाकुर और अंगिता ने बड़ी संख्या में खुलवाए महिलाओं के बैंक खाते, उनके एटीएम कार्ड और सिमकार्ड भी अपने कब्जे में ले रखा था।
उन खातों का शोभा ठाकुर द्वारा उपयोग करने लगी थी।रोजगार के लिए पंजीयन के नाम से भी महिलाओं से उसने पैसे भी लिए।शिकायत कर्ता महिलाओं नें से एक के पास 943 नंबर की पर्ची मिली थी। शिकायत कर्ता महिलाओं नें से एक के पास 943 नंबर की पर्ची मिली थी। इस आधार पर शोभा ने महिलाओं के नाम से एक हजार से अधिक खाते खुलवाए होंगे, ऐसी आशंका महिलाओं ने जताई थी। पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद आज शोभा ठाकुर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अब तक की जानकारी के अनुसार शोभा ठाकुर ने शहर से बाहर लालपुर स्थित कर्नाटक बैंक शाखा में ये खाते खुलवाए हैं। इन खातों में 30लाख ले पांच करोड़ तक के ट्रांजेक्शन किया। इनमें कोमल सेंदरे 60 लाख योगिता सेंदरे 56 राजुला बाघ 1 करोड़ 67 लाख,रेशमा सोनी 37 लाख दामिनी वर्मा 2 करोड़ 50 लाख,पूर्णिमा मांझी 5 करोड़ 55 लाख,नंदनी देवांगन 77 लाख,ऋतु सेंदरे के नाम के खाते में 50 लाख का ट्रांजेक्शन दिखाई देता है। शिकायतकर्ता महिलाओं को अंदेशा है कि उनके बैंक खातों का दुरूपयोग शोभा ठाकुर और उसकी सहयोगी द्वारा महादेव सट्टा एप या फिर हवाला लेनदेन में करती रही होगी ।

Read More रक्षामंत्री का भुज एयरबेस दौरा,जानिए क्या है खास...

Views: 22

लेखक के विषय में

More News

प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: SDM सहित 21 अफसरों को नोटिस

Top News

प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: SDM सहित 21 अफसरों को नोटिस

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन संकल्प को ज़मीनी रूप देने में जुटे नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार ने राजस्व विभाग...
छत्तीसगढ़ 
प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: SDM सहित 21 अफसरों को नोटिस

2800 करोड़ का शराब घोटाला: 30 अफसरों पर FIR, अभियोजन को सरकार की मंजूरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार में हुआ 2800 करोड़ रुपए का शराब घोटाला अब निर्णायक मोड़ पर है।...
अपराध  छत्तीसगढ़ 
2800 करोड़ का शराब घोटाला: 30 अफसरों पर FIR, अभियोजन को सरकार की मंजूरी

कोरबा: शादी की खुशियाँ मातम में बदली, स्टंटबाज़ी ने ली मासूम की जान

कोरबा / कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और दुखद घटना सामने आई है, जहाँ एक शादी समारोह के दौरान...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
कोरबा: शादी की खुशियाँ मातम में बदली, स्टंटबाज़ी ने ली मासूम की जान

तेलीबांधा रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला

रायपुर /  राजधानी रायपुर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। तेलीबांधा रिंग घटना...
राष्ट्रीय  राज्य  छत्तीसगढ़ 
तेलीबांधा रिंग रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला

राज्य

Copyright (c) National Jagat Vision - All Rights Reserved
Powered By Vedanta Software