कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन? अब कमलनाथ से लेकर मीरा कुमार समेत इन नामों की भी चर्चा

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन? अब कमलनाथ से लेकर मीरा कुमार समेत इन नामों की भी चर्चा

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन? अब कमलनाथ से लेकर मीरा कुमार समेत इन नामों की भी चर्चा नई दिल्ली : कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? यह ऐसा सवाल है जिसके जवाब में कई तरह के कयास काफी समय से लगाए जा रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी की ओर से पार्टी के टॉप पोस्ट को […]

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन? अब कमलनाथ से लेकर मीरा कुमार समेत इन नामों की भी चर्चा

नई दिल्ली : कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? यह ऐसा सवाल है जिसके जवाब में कई तरह के कयास काफी समय से लगाए जा रहे हैं। दरअसल, राहुल गांधी की ओर से पार्टी के टॉप पोस्ट को लेकर अनिच्छा दिखाने से सवाल और भी जटिल हो गया है।

ऐसा माना जा रहा था कि राहुल ही कांग्रेस की कमान दोबारा संभालेंगे, लेकिन जानकार बताते हैं कि वह इसे लेकर बहुत उत्साहित नहीं दिखते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद से ही सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं। राहुल के प्रति ईमानदार और पार्टी के कुछ सीनियर नेताओं का मानना है कि दोबारा उन्हें ही अध्यक्ष पद संभालना चाहिए।

Read More Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार

इसे लेकर राहुल पर एक तरह का दबाव भी डाला जा रहा है। ये लोग गांधी परिवार के बाहर के किसी व्यक्ति के कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के विचार से सहमत नहीं हैं।

Read More सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार

गांधी परिवार के बाहर का व्यक्ति बने पार्टी अध्यक्ष’

हालांकि, कांग्रेस के कई सीनियर नेता इस बात पर जोर देते रहे हैं कि गांधी परिवार के बाहर के किसी शख्स के पार्टी अध्यक्ष बनने का समय आ गया है। ध्यान रहे कि बीते तीन साल में कांग्रेस कोई बड़ा चुनाव नहीं जीत पाई है।

सवाल है कि अगर राहुल दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर देते हैं और सोनिया भी अब पीछे हट जाती हैं तो क्या होगा? आखिर वो कौन से चेहरे हैं जो कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

अध्यक्ष पद के लिए दलित चेहरे को आगे लाने का सुझाव

इस लिस्ट में मध्य प्रदेश पार्टी चीफ कमलनाथ का नाम आगे बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाथ से इसे लेकर संपर्क भी किया गया था लेकिन उन्होंने इसके लिए इनकार कर दिया।

वह एमपी में ही अपनी सक्रियता बढ़ाना चाहते हैं। कांग्रेस के कुछ नेता सुझाव देते हैं कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए किसी दलित चेहरे को आगे लाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो प्रियंका गांधी का नाम पीछे छूट सकता है।

आलाकमान के लिए भी नाम फाइनल करना हुआ मुश्किल?

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार का नाम भी इस लिस्ट में है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस पद के लिए बड़े दावेदार माने जाते हैं।

इनके अलावा कुछ लोग जयराम रमेश और अंबिका सोना में भी इसकी संभावना देखते हैं। हालांकि, अभी कुछ भी दावे के साथ कहना संभव नहीं है। जानकारों का मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष किसे बनाया जाए, इसका चुनाव कर पाना पार्टी आलाकमान के लिए भी बहुत मुश्किल भरा हो गया है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त