बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?

IMG_20260920_163012सियासत की पिच पर बिलासपुर का 'पॉवर सेंटर' कहे जाने वाले दिग्गज विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का 22 सितंबर को जन्मदिन है। समर्थकों का जोश हाई है, शहर के चौक-चौराहों से लेकर बंगले के आसपास तक बधाइयों वाले बैनर-पोस्टर सजने लगे है। लेकिन अचानक, नगर निगम का अमला हरकत में आया और बैनर-पोस्टर सफाचट! कार्रवाई का समय ऐसा कि शहर के सियासी गलियारों में सन्नाटे के साथ सवालों का शोर गूंज उठा है। 

अपनों की सरकार, अपनों का निगम... फिर ये 'सफाई' क्यों?

सबसे दिलचस्प बात तो यहीं है कि नगर निगम की कमान जिस महापौर के हाथ में है, सियासत में उन्हें पूर्व मंत्री की ही 'सिपाही' माना जाता है। फिर ऐसा क्या हुआ कि निगम के अमले ने अपने ही कद्दावर नेता के पोस्टरों पर बेखौफ होकर कैंची चला दी? सत्ता अपनी, संगठन अपना... फिर किसके इशारे पर यह 'स्वच्छता अभियान' चलाया जा रहा है?

Read More डीन से प्राध्यापक-सह-संचालक पद पर हुआ तबादला, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मांगा जवाब

IMG_20260920_163448

Read More 75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम

गुटबाजी की बू या कोई सियासत का खेल?

सारे समर्थक का गुस्सा उफान पर हैं, लेकिन मजाल है कि कोई खुलकर एक शब्द बोल दे। सभी जानते हैं कि बिलासपुर भाजपा की राजनीति में गुटबाजी की जड़ें पाताल तक हैं। क्या पार्टी के भीतर ही किसी दूसरे खेमे को अमर अग्रवाल का यह 'पॉवर शो' रास नहीं आ रहा? या फिर सत्ता के किसी नए केंद्र ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि अब शहर में हनक और हवा का रुख बदल रहा है?

 

सियासी गलियारों में चर्चा तेज 

 सूत्रों की मानें तो, निगम के अफसर बिना किसी ' वजनदार इशारे' के अमर अग्रवाल जैसे दिग्गज नेता के पोस्टर छूने की जुर्रत नहीं कर सकते। कयास तो यह भी लगाए जा रहे हैं कि क्या यह किसी नियम-कायदे का बहाना बनाकर अपनों को ही आईना दिखाने की कोशिश है?

सवाल कई हैं, लेकिन जवाब फिलहाल गुम हैं। वैसे सियासत का उसूल भी यही है—यहां मुस्कुराते हुए गले भी मिलते हैं और चुपके से सियासी जमीन के साथ-साथ पोस्टर भी खिसका दिए जाते हैं। फिलहाल, बिलासपुर की सड़कों से हटे ये पोस्टर बता रहे हैं कि अंदरखाने में सब कुछ 'ऑल इज वेल' तो कतई नहीं है।

Tags:

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त