OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा

OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा

OnePlus N6 Lite: OnePlus भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जल्द ही एक नया बजट फोन पेश कर सकता है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, कंपनी OnePlus N6 Lite को सितंबर के आखिर में भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खास बात यह है कि इस फोन को कंपनी के अब तक के सबसे किफायती स्मार्टफोन के तौर पर पेश किए जाने की चर्चा है।

टिप्स्टर अभिषेक यादव की ओर से किए गए दावे के मुताबिक, OnePlus N6 Lite को 4GB RAM के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से फोन के लॉन्च, कीमत या फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इसके स्पेसिफिकेशन से जुड़ी बाकी जानकारी के लिए अभी इंतजार करना होगा।

सितंबर के अंत में दस्तक दे सकता है OnePlus N6 Lite
टिप्स्टर के अनुसार, OnePlus सितंबर के आखिरी दिनों में भारत में N6 Lite को पेश कर सकता है। अगर यह दावा सही साबित होता है, तो कंपनी का यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में उसकी मौजूदगी को और मजबूत कर सकता है। फोन को लेकर फिलहाल सिर्फ 4GB RAM की जानकारी सामने आई है। डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, स्टोरेज और चार्जिंग जैसे अहम स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। कंपनी की ओर से भी लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Read More Vivo T5 5G Launch: 7,050mAh बैटरी के साथ Vivo T5 5G की एंट्री, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा

क्या यह OnePlus का एक्सक्लूसिव बजट 4G फोन होगा?
OnePlus N6 Lite की चर्चा ऐसे समय में सामने आई है, जब पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी सितंबर में भारत के लिए एक नया किफायती 4G स्मार्टफोन पेश कर सकती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि यह फोन खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए लाया जा सकता है और इस साल भारत में कंपनी का आखिरी स्मार्टफोन भी हो सकता है। अगर ये दोनों जानकारियां सही निकलती हैं, तो संभव है कि N6 Lite ही वह बजट 4G मॉडल हो, जिसकी पहले चर्चा हुई थी।

Read More Huawei Nova 16s Pro: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया नया फोन, 100W चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले भी

कीमत 20 हजार रुपये से नीचे रहने की उम्मीद
OnePlus N6 Lite की संभावित कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हालांकि, अगर कंपनी इसे अपना सबसे सस्ता स्मार्टफोन बनाती है, तो इसकी कीमत ₹20,000 से कम रखे जाने की उम्मीद की जा सकती है। तुलना के लिए OnePlus N6X को भारत में ₹18,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसके 4GB+64GB मॉडल की कीमत ₹18,999 और 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹20,999 बताई गई थी।

OnePlus N6X में मिलते हैं ये फीचर्स
OnePlus N6X में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट मिलता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 7,000mAh की बैटरी और 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। अगर N6 Lite की कीमत N6X से भी कम रखी जाती है, तो OnePlus के पास बजट सेगमेंट में बड़ी बैटरी और किफायती कीमत के साथ ग्राहकों को आकर्षित करने का मौका होगा। हालांकि, फोन की वास्तविक कीमत और फीचर्स का खुलासा कंपनी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही होगा। 

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद