बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर : राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 50 करोड़ रुपए की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। बातचीत के दौरान एजाज ढेबर और अनवर ढेबर का नाम भी लिया गया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

कर्मचारी के मोबाइल फोन पर आया धमकी भरा कॉल

जानकारी के अनुसार, ढेबर परिवार के एक कर्मचारी को फोन आया था। कॉल करने वाले ने पहले खुद को बिश्नोई गैंग से कनेक्ट बताया और इसके बाद परिवार से 50 करोड़ रुपए देने की मांग की। रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। कॉल के दौरान एजाज और अनवर ढेबर का नाम लिए जाने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

Read More मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई

मोबाइल नंबर और लोकेशन खंगाल रही पुलिस

Read More जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए फोन करने वाले तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कॉल कहां से किया गया था और इसके पीछे कौन लोग हैं।

गैंग से हैं कनेक्शन या सिर्फ नाम का हो रहा इस्तेमाल?

पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि धमकी वास्तव में किसी संगठित गिरोह की ओर से दी गई थी या फिर डर पैदा करने के लिए बिश्नोई गैंग का नाम इस्तेमाल किया गया। जांच में व्यक्तिगत रंजिश और किसी अन्य विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को शामिल किया गया है।

कमिश्नर ने की धमकी मिलने की पुष्टि

रायपुर कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ढेबर परिवार के सदस्यों को धमकी दिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि परिवार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कॉल बिश्नोई गैंग से आया था या किसी ने गैंग का नाम लेकर धमकाया, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास जारी है। साक्ष्य सामने आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी