इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद

इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद

बिलासपुर : सोशल मीडिया पर हाथों में चाकू लेकर डांस करना और उसका वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालना दो युवकों को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद सकरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो धारदार चाकू भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

चाकू लहराने का वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर कर दिया पोस्ट

पुलिस के अनुसार 6 सितंबर को इंस्टाग्राम पर दो युवकों का वीडियो सामने आया। वीडियो में दोनों युवक हाथों में चाकू लेकर डांस करते और उसे लहराते दिखाई दे रहे थे। वीडियो की जानकारी मिलते ही सकरी थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

Read More सालभर बाद खुला ‘हादसे’ का राज! पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, पिकअप से कुचलवाने के लिए दी 1 लाख की सुपारी

एसएसपी के निर्देश के बाद शुरू हुई तलाश

Read More चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी पुलिस ने टीम बनाकर वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की तलाश शुरू की।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई, दो धारदार चाकू भी जब्त  

पुलिस जांच में वीडियो में चाकू लहराने वाले युवकों की पहचान सकरी के वार्ड नंबर-1 बजरंग मोहल्ला निवासी सुनील पाल उर्फ बुट्टी (20) और सकरी बंधवापारा निवासी ओम प्रकाश साकर उर्फ बिट्टू (20) के रूप में हुई। पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने वायरल वीडियो में चाकू लहराने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू भी जब्त किए गए। सकरी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 822/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Tags:

Latest News

शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना  शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी
मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल
बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद
सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह
सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?