16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश

16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश

बिलासपुर : जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने 16 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इनमें एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षक शामिल हैं। स्थानांतरण सूची में शहर के दो और ग्रामीण क्षेत्र के एक थाने के प्रभारी भी बदले गए हैं। सभी को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार एएसआई प्रतीम सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोनी भेजा गया है। प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे को सिविल लाइन से कोनी पदस्थ किया गया है। वहीं आरक्षक बसंत कुमार भारद्वाज को पचपेड़ी से पुलिस लाइन भेजा गया है। पचपेड़ी थाने से आरक्षक विद्या सागर खटकर को कोटा, कृष्ण कुमार महिलांगे को तोरवा और सतीश कुमार को तारबाहर भेजा गया है। इसी तरह कोटा से आरक्षक ज्वाला सिंह सोनी को पचपेड़ी तथा मनमोहन कौशले को तोरवा पदस्थ किया गया है।

तोरवा से आरक्षक महेन्द्र कुमार रजवाड़े को कोटा भेजा गया है। रक्षित केंद्र से आरक्षक नीरज कुमार पोर्ते को पचपेड़ी भेजा गया है। आरक्षक तोमर सिंह का तारबाहर से पचपेड़ी और मुकेश कुमार राय का तोरवा से पचपेड़ी तबादला किया गया है। आरक्षक मनोज कुमार सिंह और आरक्षक क्रमांक 280 मुकेश सिंह को रक्षित केंद्र से थाना कोनी पदस्थ किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। महिला आरक्षक माधुरी सिंह श्याम को चौकी जूनापारा से महिला थाना भेजा गया है, जबकि महिला आरक्षक सीता साहू को महिला थाना से चौकी जूनापारा पदस्थ किया गया है।

Read More शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Latest News

बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी
एक बार फिर मिली शुक्ला को प्रदेश से बाहर संगठनात्मक जिम्मेदारी, असम लोकसभा उपचुनाव में बनाए गए पर्यवेक्षक