वीआईपी रोड में बढ़ता अपराध, तेलीबांधा थानेदार पर किसकी मेहरबानी,गोलीकांड पर टीआई फैजुल को कौन बचा रहा…..?

वीआईपी रोड में बढ़ता अपराध, तेलीबांधा थानेदार पर किसकी मेहरबानी,गोलीकांड पर टीआई फैजुल को कौन बचा रहा…..? रायपुर : छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गयी है।कांग्रेस की सत्ता बदलने के बाद भी प्रदेश में अपराध कम नही हो पा रहा है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार से सुशासन की उम्मीद […]



वीआईपी रोड में बढ़ता अपराध, तेलीबांधा थानेदार पर किसकी मेहरबानी,गोलीकांड पर टीआई फैजुल को कौन बचा रहा…..?

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध से जनता पूरी तरह से त्रस्त हो गयी है।कांग्रेस की सत्ता बदलने के बाद भी प्रदेश में अपराध कम नही हो पा रहा है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार से सुशासन की उम्मीद जनता को थी पर अब तक कोई भी बदलाव नजर नही आ रहा है।राजधानी में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने वाले ही अपराध को बढ़ाने में संलिप्त नजर आ रहे है।विधानसभा सत्र में कांग्रेस के नेताओ ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर जोरदार हंगामा किया है।छत्तीसगढ़ की राजधानी के तेलीबांधा थाने की असफलता अब सभी को नजर आ रही है।वीआईपी रोड सहित तेलीबांधा थाने की चर्चा गली मोहल्लों में जोरो पर है।वीआईपी रोड अपराध का गढ़ बनता जा रहा है।देर रात तक बड़े क्लब में शराब परोसी जा रही है।पुलिस विभाग की कारवाही खाना पूर्ति तक ही नजर आ रही है।वीआईपी रोड के हाइपर क्लब में कुछ दिन पहले एक गोली कांड हुआ था।उस मामले में अपराधियो की गिरफ्तारी करके मामले को शांत कर दिया गया।

पर उस मामले में तेलीबांधा टीआई फैजुल शाह के ऊपर कोई कार्यवाही विभाग के आला अफसरों के द्वारा नही की गई। जो कि अपने आप मे सोचनीय प्रश्न है।मानलो अगर किसी वीआईपी का उस मार्ग से आना जाना हो रहा हो और उसी समय गोली चल जाये तो क्या होगा।

Read More बिलासपुर में धर्मांतरण विवाद पर बवाल: डायल-112 कर्मी पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

आखिर इतनी बडी घटना में तेलीबांधा टीआई के ऊपर कारवाही क्यो नही की गई।आज मुख्यमंत्री के पहुना में हथियार में रखा नवयुवक पहुँच रहा है।क्या पुलिस विभाग कमजोर हो गया है।इस घटना के होते ही आनन फानन में छय पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया वही वीआईपी रोड में देर रात एक बजे हुए गोली कांड पर तेलीबांधा टीआई पर विभाग ने सस्पेंड की कारवाही क्यो नही की।आखिर इस थानेदार के ऊपर किसका बड़े व्यक्ति या अफसर का हांथ है।इसकी जांच भी होने की आवश्यकता है।वीवीआईपी क्षेत्र में हुए मामले पर अब तक उच्च अधिकारियों ने कड़े कदम नही उठाये यह समझ से परे है।

Read More दुर्ग में मक्के की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, भाजपा नेता के खेत में पुलिस की रेड, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री जी कब करेंगे कार्रवाही●

सूबे के मुख्यमंत्री को इस मामले पर विचार करने के साथ ही कड़ी कार्यवाही करने की आवश्यकता है।एयरपोर्ट रोड में स्थित छोटे कैफे वालो को थानेदार के द्वारा परेशान करने का काम किया जा रहा है।सभी से हर माह की बड़ी डिमांड की जा रही है।वही नही देने पर उनको प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है।वही दूसरी ओर बड़े होटल वालो को विशेष छूट दी जा रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से वीआईपी रोड के कई बड़े होटल वाले देर रात तक शराब पिलाने का काम खुलेआम कर रहे है।यह सब काम का लंबा चौड़ा खेल थानेदार के द्वारा किया जा रहा है।कुछ तो बगैर लाइसेंस के शराब पिलाने का काम थानेदार की कृपा से कर रहे है।

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा को अब कड़े फैसले लेने की आवश्यकता है।सुशासन की बात करने वाली पार्टी को अब इस मामले पर भी विचार करने के साथ ही थानेदार के ऊपर कार्यवाही करवाने की आवश्यकता है।अतिविशिष्ट लोगो के क्षेत्र में गोलीकांड हुआ पर थानेदार आज भी अपनी कुर्सी में ही विराजित है।पूर्व की सरकार में बैठे इस थानेदार पर कब कार्यवाही होगी यह देखना बाकी है।ऐसी स्थिति रही तो कही जनता आने वाले लोकसभा चुनाव में सत्ता धारी दल के खिलाफ न आ जाये।

वीआईपी रोड में बढ़ता अपराध,सड़को में लड़को का हुजूम,पुलिस की लाचारी आई सामने●

वीआईपी रोड में लड़को लड़कियों का हुजूम आप को हर जगह नजर आ जायेगा।आखिर देर रात को किसकी शह पर बड़े रेस्टोरेंट व होटल खुले रहते है।तेलीबांधा थाने की इस मनमानी पर किसका हांथ है।पर पुलिस विभाग को यह सब नजारा नजर नही आता है।तेलीबांधा थानेदार पर पहले भी कई आरोप लग चुके है।अपने दानापानी के साथ मनमानी करने का काम किया जा रहा है।पुलिस विभाग के उच्च अफसरों को इस मामले पर ध्यान देने जरूरत है।पर अब इस थानेदार का राजधानी में बड़ा जलवा है।बड़े साहब के साथ पहले भी इनके अच्छे संबंध रहे है।साथ मे अच्छा काम किये हुए है।राजधानी में अब पुलिस महकमे के कोई भी काम हो तो इस थानेदार के पास चले जाओ।क्या अब बड़े साहब इस थानेदार पर कोई कार्यवाही भी कर पाएंगे?

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

तालाब खुदाई में सोना मिलने का झांसा… 10 लाख ठगकर फरार, दो आरोपी अब भी फरार

राज्य

मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ब्रिगेड रैली से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया।...
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई
LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर
सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़