एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की हिरासत खत्म: केंद्र सरकार ने NSA के तहत लिया फैसला, जल्द होगी रिहाई

नई दिल्ली। लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत की गई उनकी हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। सरकार का कहना है कि लद्दाख क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विश्वास का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, ताकि सभी पक्षों के बीच रचनात्मक संवाद को आगे बढ़ाया जा सके।

लद्दाख में शांति बहाली के लिए उठाया कदम
गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि केंद्र सरकार लद्दाख में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों का समाधान संवाद और रचनात्मक बातचीत के माध्यम से निकाला जा सकेगा। मंत्रालय के अनुसार, लद्दाख से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए बनाई गई उच्च स्तरीय समिति और अन्य मंचों के जरिए समाधान तलाशने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

विरोध प्रदर्शनों के बाद हुई थी गिरफ्तारी
सोनम वांगचुक को पिछले साल सितंबर में लेह में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद हिरासत में लिया गया था। इन प्रदर्शनों के दौरान क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद प्रशासन ने सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर राजस्थान के जोधपुर जेल में रखा था।

Read More Anjali Arora Controversy: ‘कच्चा बादाम से दिक्कत नहीं, अपनी सुरक्षा की चिंता थी’, कानपुर इवेंट पर अंजलि ने तोड़ी चुप्पी

कौन हैं सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक एक प्रसिद्ध इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण कार्यकर्ता हैं। लद्दाख में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक पहचान मिली है। वे लद्दाख के विकास, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय अधिकारों को लेकर कई बार आवाज उठाते रहे हैं, जिसके कारण वे अक्सर राष्ट्रीय चर्चा में बने रहते हैं।

Read More Delhi Crime: सीलमपुर में मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, 20 साल के युवक की हत्या; 2 नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार

Latest News

1.50 करोड़ का 'वाटर फाउंटेन' प्रोजेक्ट फाइलों में दफन, ग्रांट की मियाद खत्म; अब रायपुर की हवा में घुलेगा जहर 1.50 करोड़ का 'वाटर फाउंटेन' प्रोजेक्ट फाइलों में दफन, ग्रांट की मियाद खत्म; अब रायपुर की हवा में घुलेगा जहर
स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट का खेल: अब ट्रेजरी से जुड़ेगा हाजिरी सिस्टम, पोस्टिंग वाले अस्पताल से ही लगेगी अटेंडेंस, गायब रहे तो कटेगा वेतन
70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में