मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मोदी रैली से पहले तनाव: कोलकाता में BJP-TMC समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित ब्रिगेड रैली से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ गया। शहर के गिरीश पार्क इलाके में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच कथित झड़प और पथराव की घटना सामने आई है। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जबकि कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा समर्थकों की गाड़ियों पर कथित तौर पर पत्थरबाजी की गई। पथराव में कई कार्यकर्ता घायल हो गए और कुछ बसों के शीशे भी टूट गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हालात काबू में करने के लिए RAF तैनात
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को भी तैनात करना पड़ा। पुलिस के अनुसार, झड़प के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पीएम मोदी के कटआउट को नुकसान
रैली से पहले ब्रिगेड मैदान के आसपास लगाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कई कटआउट और पोस्टरों को भी नुकसान पहुंचाने की खबर सामने आई है। कुछ स्थानों पर कटआउट तोड़े जाने और पोस्टर फाड़े जाने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं शहर के कुछ हिस्सों में “Modi Go Back” लिखे पोस्टर और होर्डिंग भी लगाए गए हैं।

Read More बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज

भाजपा ने TMC पर लगाया हमला करने का आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया है कि रैली में जा रहे उनके समर्थकों पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि मेदिनीपुर के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा समर्थकों की बस पर भी हमला हुआ और एक कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई।

Read More Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा

राजनीतिक माहौल गरमाया 
प्रधानमंत्री की रैली से पहले हुई इन घटनाओं के बाद राज्य का राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी