बिलासपुर में धर्मांतरण विवाद पर बवाल: डायल-112 कर्मी पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर में धर्मांतरण विवाद पर बवाल: डायल-112 कर्मी पर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद बढ़ने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कुंदरा पारा इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ, जिसमें मारपीट और घर में तोड़फोड़ के आरोप लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार ने डायल-112 में कार्यरत एक कर्मचारी पर आरोप लगाया है कि उसने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया और विरोध करने पर बाहरी लोगों को बुलाकर हमला कराया।

डायल-112 के पायलट पर लगे आरोप
पीड़ित परिवार के मुखिया मोहितराम खांडे ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी और रिश्तेदार तोमन खांडे, जो डायल-112 में पायलट के पद पर कार्यरत हैं, पिछले कुछ समय से उनके परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और मारपीट की घटना हुई। आरोप यह भी है कि होली के दिन कुछ लोगों को साथ लाकर उनके घर में तोड़फोड़ की गई।25_1772856427

पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा
घटना के बाद पीड़ित परिवार की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की।परिवार का दावा है कि विवाद के बाद से वे पिछले करीब 10 से 12 दिनों से भय के कारण अपने घर वापस नहीं लौट पाए हैं।

Read More बिलासपुर हिंसा मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी, सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर भी नजर

पुलिस का दावा – पहले सामने नहीं आया धर्मांतरण का मामला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे, लेकिन उस समय धर्म परिवर्तन से जुड़ा कोई आरोप सामने नहीं आया था। प्रारंभिक जानकारी में जमीन से जुड़े पुराने विवाद की बात कही गई थी। पुलिस के अनुसार दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही है।22_1772861715

Read More हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच

पीड़ित पक्ष ने वीडियो होने का किया दावा
मोहितराम खांडे के परिवार का कहना है कि 15 फरवरी को भी इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान कथित तौर पर मारपीट और पत्थरबाजी हुई थी। पीड़ितों का दावा है कि उस घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है, जिसे जांच के दौरान पुलिस को सौंपा जाएगा।

आरोपों से इनकार
दूसरी ओर तोमन खांडे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है। उनका कहना है कि जमीन के पुराने विवाद के कारण ही यह विवाद हुआ और उनके घर में भी घुसकर नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके घर से नकदी और कुछ सामान गायब हो गया, जिससे उन्हें लगभग 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

दोनों पक्षों पर दर्ज हुआ केस
पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर काउंटर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं