छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में त्रिलोक सिंह ढिल्लन को किया एक बार फिर गिरफ्तार, EOW ने पकड़ा, आज एपी त्रिपाठी के साथ कोर्ट में पेश

छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में त्रिलोक सिंह ढिल्लन को किया एक बार फिर गिरफ्तार, EOW ने पकड़ा, आज एपी त्रिपाठी के साथ कोर्ट में पेश रायपुर: छत्तीसगढ़ में कथित 2000 करोड़ के शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने चौथी गिरफ्तारी की  है। ब्यूरो […]

छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में त्रिलोक सिंह ढिल्लन को किया एक बार फिर गिरफ्तार, EOW ने पकड़ा, आज एपी त्रिपाठी के साथ कोर्ट में पेश

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कथित 2000 करोड़ के शराब घोटाले की जांच कर रही राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने चौथी गिरफ्तारी की  है। ब्यूरो की टीम ने कई दिनों की तलाशी के बाद कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन को गिरफ्तार  किया  है। बुधवार को कर्नाटक से EOW ने उसे पकड़ा है। गुरुवार को उसे रायपुर लाया गया है, जहां उसे गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया ।

इससे पहले ब्यूरो ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 4 अप्रैल को अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया। एक हफ्ते बाद शराब कार्पोरेशन के पूर्व एमडी एपी त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया था। अरविंद और अनवर 2 मई तक न्यायिक हिरासत में है। वहीं एपी त्रिपाठी गुरुवार तक की रिमांड पर ब्यूरो के पास थे। उन्हें भी आज कोर्ट में पेश किया गया।

Read More महादेव सट्टा ऐप घोटाले से जुड़ी बड़ी साजिश: पूर्व सरकार के करीबी पर 500 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

ईडी की तरफ से पिछले साल गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से चार को ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। अब कारोबारी नितेश पुरोहित की तलाश ब्यूरो कर रही है। ब्यूरो की तरफ से गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों में से दो अनवर ढेबर और त्रिलोक सिंह ढिल्लन अंतरिम जमानत पर थे।

Read More सीमा पर फिर गूंजी गोलियों की आवाज: मुठभेड़ में सामान छोड़ जंगलों में भागे नक्सली, विस्फोटक बरामद

तो अरविंद और एपी त्रिपाठी को हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। एपी त्रिपाठी तो दो महीने बाहर रहे, लेकिन अरविंद को तो जेल से निकलते ही ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया था। इसी से परेशान होकर अरविंद सिंह ने आखिरी पेशी में कोर्ट में आवेदन लगाकर इच्छा मृत्यु मांगी थी। गुरुवार को एपी त्रिपाठी और त्रिलोक ढिल्लन को एक साथ पेश कर रिमांड लेने की तैयारी ब्यूरो ने कर ली है।

लेखक के विषय में

More News

छत्तीसगढ़ में GST की बड़ी कार्रवाई: तीन जिलों के कोलवाशरी कारोबारियों में मचा हड़कंप 

राज्य

जेल की हाई सिक्योरिटी में अमिताभ ठाकुर के पेन और पेपर ने बढ़ाई अधिकारियों की बेचैनी, जाने क्या है मामला....  जेल की हाई सिक्योरिटी में अमिताभ ठाकुर के पेन और पेपर ने बढ़ाई अधिकारियों की बेचैनी, जाने क्या है मामला....
देवरिया। प्‍लॉट की खरीद-बिक्री में जालसाजी के मामले में रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर को जिला कारागार के हाई सिक्योरिटी बैरक...
दिल्ली HC का बड़ा फैसला: गावस्कर की तस्वीर और नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले URLs हटाने के लिए कंपनियों को निर्देश
यात्रियों की परेशानी पर DGCA ने दिखाई सख्ती, इंडिगो ऑपरेशन टीम के चार अधिकारी सस्पेंड
कफ सीरप काले कारोबार पर ED का बड़ा शिकंजा: यूपी–झारखंड–गुजरात में धड़ाधड़ छापे
जबलपुर में स्कूल शिक्षा विभाग में घोटाले का खुलासा: अकाउंटेंट ने फर्जी शिक्षकों के नाम पर उड़ाए करोड़ों, रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आई सच्चाई