हर हर शंभू गाना गाने वाली फरमानी नाज के समर्थन में आया यह मुस्लिम संगठन ……. करेगा सम्मानित

हर हर शंभू गाना गाने वाली फरमानी नाज के समर्थन में आया यह मुस्लिम संगठन ……. करेगा सम्मानित

हर हर शंभू गाना गाने वाली फरमानी नाज के समर्थन में आया यह मुस्लिम संगठन ……. करेगा सम्मानित उत्तर प्रदेश : -हर शंभू’ गाने वाली फरमानी नाज का कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने विरोध किया तो अब कुछ उसके समर्थन में उतर आए हैं. उत्तर प्रदेश के देवबंद में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव […]

हर हर शंभू गाना गाने वाली फरमानी नाज के समर्थन में आया यह मुस्लिम संगठन ……. करेगा सम्मानित

उत्तर प्रदेश : -हर शंभू’ गाने वाली फरमानी नाज का कुछ मुस्लिम धर्मगुरुओं ने विरोध किया तो अब कुछ उसके समर्थन में उतर आए हैं. उत्तर प्रदेश के देवबंद में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली ने कहा कि हम उनके भजन उनके गाने का समर्थन करते हैं और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जल्द ही फरमानी नाज को सम्मानित करेगा.,

आजतक से बात करते हुए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली ने कहा, ‘फरमानी नाज का मैंने भजन सुना है, उनका भजन मुझे बहुत अच्छा लगा है और मैं उनके भजन का समर्थन करता हूं, यह उलेमा दीन जब गौ-हत्या होती है तब फतवा जारी क्यों नहीं करते हैं, इन मौलानाओं और इनके फतवों की वजह से हमारे देश में कट्टरवाद फैल रहा है.’

Read More रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाते समय बड़े हाथी के नीचे दबकर शावक की मौत, 5 महीने में 8वीं मौत से बढ़ी चिंता

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के जिला संयोजक राव मुशर्रफ अली ने कहा, ‘वह सिंगर है और उसे तरह-तरह के भजन भी गाने पड़ेंगे, मोहम्मद रफी साहब ने भी बहुत सारे भजन गाये हैं, जो आज मंदिरों में चलते हैं और हम जल्द ही फरमानी नाज को सम्मानित करेंगे, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच फरमानी नाज का समर्थन करती है.’

Read More Eid-Ul-Adha 2026: केरल सरकार का बड़ा ऐलान, बकरीद पर लगातार दो दिन की छुट्टी; बंगाल ने भी बदली अवकाश तारीख

गौरतलब है कि इन दिनों ‘हर-हर शंभू’ गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसे मुजफ्फरनगर की रहने वाली फरमानी नाज ने भी गाकर अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया. इससे देवबंद के उलेमा ने फरमानी नाज के गाए ‘हर हर शंभू’ भजन को लेकर कहा कि यह शरीयत के खिलाफ है.

हालांकि, फरमानी नाज का कहना है कि वह एक कलाकार हैं और कलाकार के तौर पर हर तरह को गाना गाया है. इन दिनों सावन का महीना चल रहा है तो उन्होंने ‘हर-हर शंभू’ गीत गुनगुनाकर यूट्यूब चैनल पर डाला. उन्हें किसी ने भी घर आकर गाने से नहीं रोका है. बस, कुछ लोग सोशल मीडिया पर इस तरह के कमेंट कर देते हैं.

फरमानी नाज ने कहा कि आज लड़कियां आत्मनिर्भर होकर समाज में जी रही हैं, वे अपने टैलेंट के दम पर आगे बढ़ रही हैं, ऐसे में किसी को भला क्यों परेशानी होनी चाहिए. फरमानी ने बताया कि वह एक भक्ति चैनल चलाती हैं, जिस पर कई भक्ति गीत गाए हैं, राधा कृष्ण के भी कई गाने गाए हैं.

फरमानी नाज ने कहा, ‘हम मर्यादा में रहकर गाते हैं. कभी किसी धर्म का अपमान नहीं किया. 2018 में शादी के बाद एक बेटा हुआ. बेटे को बीमारी थी. इसके बाद पति और ससुराल वालों ने छोड़ दिया. इसके बाद जीवनयापन के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा. मेरे सामने कोई विकल्प नहीं था. ऐसे में एक कलाकार के तौर पर गाने गाना शुरू कर दिया.’

फरमानी नाज ने कहा, ‘मुझे बिना तलाक दिए पति ने दूसरी शादी कर ली. इस मामले पर कभी किसी ने मेरा दुख नहीं समझा. अब आज जब गाने गाकर अपने बेटे को पाल रही हूं तो लोगों को आपत्ति हो रही है. इसमें किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. लोग मेरे गानों को पसंद कर रहे हैं. बच्चे के भविष्य के लिए कर रही हूं.’

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का महाझटका! 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी, जनता की जेब पर डबल अटैक छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का महाझटका! 10 दिनों में चौथी बढ़ोतरी, जनता की जेब पर डबल अटैक
ऑफिस का ‘Bossware’ बना डिजिटल जासूस! कर्मचारियों का निजी डेटा पहुंच रहा Google-Facebook तक
भारतमाला घोटाला: राजस्व महकमे में हड़कंप, अधूरी जांच करने वाले अफसर भी फंसे, अब बड़े मगरमच्छों की बारी
बिलासपुर में 37.50 करोड़ की जल योजना हवा-हवाई : देवरीखुर्द में तपती दोपहरी भर टैंकर का इंतजार, 30 हजार लोग बूंद-बूंद को तरस रहे
NJV EXCLUSIVE: बिलासपुर में कोल माफिया के जीसीवी सिंडिकेट पर पुलिस का हथौड़ा, मिक्सिंग से लेकर मर्डर की धमकी तक... डिकोड हुआ पूरा नेक्सस
Ebola Virus Alert: तेज बुखार से लेकर ब्लीडिंग तक… जानें इबोला वायरस के खतरनाक लक्षण और बचाव के तरीके
Puja Ke Niyam: खड़े होकर नहीं, इस तरीके से करें पूजा-पाठ, शास्त्रों में बताए गए हैं खास नियम
उत्तराखंड में बाघों और गुलदारों पर मंडरा रहा खतरनाक वायरस का खतरा, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
असम में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया ACS अधिकारी, छापों में मिला करोड़ों का कैश और निवेश का जाल
मां बम्लेश्वरी धाम में बैगा पूजा को लेकर फिर भड़का विवाद, किशोर नेताम की गिरफ्तारी के बाद आदिवासी समाज में उबाल
गढ़चिरौली में नक्सलियों के गुप्त हथियार अड्डे का भंडाफोड़, जमीन के नीचे छिपा था डंप, सुरक्षा बलों ने मौके पर ही किया तबाह
Eid-Ul-Adha 2026: केरल सरकार का बड़ा ऐलान, बकरीद पर लगातार दो दिन की छुट्टी; बंगाल ने भी बदली अवकाश तारीख