राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 6 राज्यों से 9 उम्मीदवार घोषित

nitin-nabin-4 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यसभा चुनाव के लिए 6 राज्यों से अपने 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 5 मार्च है। मतदान 15 मार्च को होगा और उसी दिन मतगणना भी की जाएगी। हालांकि पार्टी ने अभी महाराष्ट्र के उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

पार्टी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश राम को उम्मीदवार बनाया है। हरियाणा से संजय भाटिया, पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को टिकट दिया गया है। ओडिशा से मनमोहन शामल और सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि असम से तराश गोवाला और जगनमोहन को मैदान में उतारा गया है।

बिहार में राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अप्रैल में जिन पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर (जेडीयू), प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह (आरजेडी) तथा उपेंद्र कुशवाहा (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) शामिल हैं।

Read More जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन

विधानसभा चुनाव 2025 के बाद की स्थिति को देखते हुए पांच में से चार सीटें एनडीए के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि पांचवीं सीट के लिए एनडीए को तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। ऐसे में इस सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण और जोड़-तोड़ की चर्चा तेज हो गई है।

Read More डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा