Chhattisgarh विधानसभा LIVE: नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर हंगामा संभव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर भी होगी चर्चा

Chhattisgarh विधानसभा LIVE: नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर हंगामा संभव, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर भी होगी चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन बेहद अहम माना जा रहा है। सदन की कार्यवाही के दौरान कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। खासकर प्रदेश में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री का मामला आज राजनीतिक बहस का केंद्र बन सकता है।

प्रश्नकाल में इन मंत्रियों से पूछे जाएंगे सवाल
प्रश्नकाल के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव और मंत्री लखनलाल देवांगन सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल और गुरु खुशवंत विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे।

नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव
आज सदन में दो महत्वपूर्ण ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे। वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक प्रदेश में बढ़ती नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के मुद्दे को उठाएंगे। माना जा रहा है कि इस विषय पर सरकार से कड़ी जवाबदेही की मांग की जाएगी। इसके अलावा विधायक राघवेंद्र सिंह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से जुड़े मामलों को सदन में रखेंगे, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, बजट आवंटन और ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं की उपलब्धता पर चर्चा संभव है।

Read More जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

अनुपस्थिति की अनुज्ञा और याचिकाएं
मंत्री दयालदास बघेल और विधायक रेणुका सिंह अनुपस्थिति की अनुज्ञा प्रस्तुत करेंगे। वहीं विधायक भावना बोहरा और रोहित साहू सदन में याचिकाएं पेश करेंगे।

Read More CG High Court: पंचायत कर्मचारियों की पेंशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिकाएं खारिज; जानिए कोर्ट ने क्या कहा

राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा
बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर भी विस्तृत चर्चा प्रस्तावित है। विपक्ष द्वारा सरकार की नीतियों और घोषणाओं पर सवाल उठाए जाने की संभावना है, जबकि सत्ता पक्ष उपलब्धियों को सामने रखेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आज की कार्यवाही में कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे मुद्दे केंद्र में रह सकते हैं।

Latest News

मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल मेकाहारा खुद हुआ 'बीमार': रोज आ रहे 3000 मरीज, लेकिन 1204 में से 629 पद खाली, 4 महीने से मंत्रालय में अटकी भर्ती की फाइल
Navratri 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए या कलश गिर जाए तो क्या करें? जानें धार्मिक मान्यता के अनुसार उपाय
अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर
तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार