सरकार की मंशा पर उठने लगा सवाल,आरोपी IAS को क्यों सस्पेंड नहीं कर रही है, भूपेश बघेल सरकार, आखिर माजरा क्या है- नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष

सरकार की मंशा पर उठने लगा सवाल,आरोपी IAS को क्यों सस्पेंड नहीं कर रही है, भूपेश बघेल सरकार, आखिर माजरा क्या है- नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष

सरकार की मंशा पर उठने लगा सवाल,आरोपी IAS को क्यों सस्पेंड नहीं कर रही है भूपेश बघेल सरकार, आखिर माजरा क्या है- नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई और अन्य के विरुद्ध राज्य शासन ने निलंबन की कार्रवाई नहीं की […]

सरकार की मंशा पर उठने लगा सवाल,आरोपी IAS को क्यों सस्पेंड नहीं कर रही है भूपेश बघेल सरकार, आखिर माजरा क्या है- नारायण चंदेल नेता प्रतिपक्ष

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार आईएएस समीर विश्नोई और अन्य के विरुद्ध राज्य शासन ने निलंबन की कार्रवाई नहीं की है. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने एक्शन नहीं लिए जाने पर आश्चर्य व्यक्त किया है. सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विश्नोई को पहले 14 दिन की ईडी रिमांड और अब पिर 14 दिन की जेल अभिरक्षा मिलने के बाद भी राज्य शासन का निलंबन आदेश जारी नहीं करना आखिर क्या प्रदर्शित कर रहा है?

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शासन आखिर किस मजबूरी में इनका निलंबन नहीं कर पा रहा है? सरकार की इनसे क्या साठगांठ है ? अधिकारियों के घर से नकद राशि बरामद हो गई, किलो के भाव में सोना मिल गया. तथ्यों के प्रकाश में मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत आरोपियों को जमानत नहीं दे रही है. इसके बावजूद भी इनका निलंबन नहीं होना यह साफ संकेत दे रहा है कि सरकार की इन आरोपियों से साठगांठ है. इन्हें और बाकी जिन से भी पूछताछ हुई है, सभी को तुरंत प्रभाव से निलंबित और पद मुक्त किया जाना चाहिए.

Read More मरीज अकेला... मशीन चलती रही और फर्श पर बहता रहा खून! जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में बड़ी लापरवाही

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भूपेश बघेल सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वैसे भी यह स्पष्ट नियम है कि शासन का कोई अधिकारी अगर 24 घंटे से ज्यादा जेल में रहता है तो वह स्वतः निलंबित माना जाता है, लेकिन कई दिन जेल में रहने के बाद भी सरकार ने निलंबन का आदेश जारी नहीं किया यह अपने आप में एक बड़ा आश्चर्य है.

Read More Khan Sir Case: पटना कोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर; दोनों बॉडीगार्ड्स को भी मिली बेल

Tags:

Related Posts

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच