मछली चोरी का विरोध करना चौकीदार को पड़ा महंगा, खेत में मिली लाश, आरोपी फरार

मछली चोरी का विरोध करना चौकीदार को पड़ा  महंगा,  खेत में मिली लाश, आरोपी फरार

बिलासपुर :  मछली चोरी का विरोध करना खुंटाघाट बांध के चौकीदार को महंगा पड़ गया l जिसका खामियाजा उसे अपनी जान दे कर चुकानी पड़ी l आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते चौकीदार की हत्या कर। घटना के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के मेलनाडीह का हैं l पुलिस के अनुसार, मेलनाडीह निवासी श्याम सिंह पोर्ते (40) ने रविवार को रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और तीरथ राम यादव खुंटाघाट बांध में चौकीदारी का काम करते हैं। शिकायत में बताया गया है कि गोलू धीवर और अनिश धीवर पूर्व में बांध से लगातार मछली चोरी करते थे। चोरी का विरोध करने और वीडियो बनाने पर उन्होंने तीरथ राम यादव का मोबाइल फोन तोड़ दिया था। इसी घटना के बाद से दोनों आरोपी तीरथ राम से रंजिश रखते थे और उनके खिलाफ पहले रतनपुर थाने में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, 11 जुलाई 2026 की रात श्याम सिंह पोर्ते और तीरथ राम यादव मोटरसाइकिल क्रमांक CG10EF7425 से मेलनाडीह से खुंटाघाट बांध के नवागांव कैंप जा रहे थे। इसी दौरान नवागांव स्थित महुआ डबरी तालाब के पास एक स्कॉर्पियो में सवार गोलू धीवर, अनिश धीवर और उनके अन्य साथी पहुंचे  और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद आरोपी वाहन से उतरे और अनिश धीवर ने श्याम सिंह को पकड़ लिया, जबकि गोलू धीवर ने डंडे से दोनों पर हमला कर दिया। हमले में तीरथ राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम सिंह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपनी जान बचाते हुए वहां से भाग निकला।

Read More 19 साल तक बिलासपुर में जमाए रखा डेरा, NTPC में करता रहा काम, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी STF के हत्थे चढ़ा

img-20260712-wa0040820330005160274551-1024x768

Read More Dongargarh News: डोंगरगढ़ में शराब के काले कारोबार पर बड़ा वार! 200 पेटी में मिली 9,600 बोतलें, 2 और आरोपी गिरफ्तार

शिकायत पर रतनपुर थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 485/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags:

Latest News

5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता 5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या