राष्ट्रीय जगत विजन के समाचार का हुआ असर…… जल संसाधन विभाग में संविदा पर तैनाती कर भ्रस्ट अफसरों द्वारा किये जा रहे भ्रस्टाचार की खुली पोल, मामले को लिपापोती करने में लगी छत्तीसगढ़ सरकार

राष्ट्रीय जगत विजन के समाचार का हुआ असर…… जल संसाधन विभाग में संविदा पर तैनाती कर भ्रस्ट अफसरों द्वारा किये जा रहे भ्रस्टाचार की खुली पोल, मामले को लिपापोती करने में लगी छत्तीसगढ़ सरकार 150 करोड़ रूपये के लगभग बगैर वित्तीय अधिकार के किया गया भुगतानरायपुर। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में अधिकारियों द्वारा सविंदा पर […]

राष्ट्रीय जगत विजन के समाचार का हुआ असर…… जल संसाधन विभाग में संविदा पर तैनाती कर भ्रस्ट अफसरों द्वारा किये जा रहे भ्रस्टाचार की खुली पोल, मामले को लिपापोती करने में लगी छत्तीसगढ़ सरकार

150 करोड़ रूपये के लगभग बगैर वित्तीय अधिकार के किया गया भुगतान
रायपुर। छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में अधिकारियों द्वारा सविंदा पर सेवानिवृत हुए भ्रस्ट अधिकारिओ को महत्वपूर्व जिम्मेदारी देकर किस तरह भ्रस्टाचार किया जा रहा था, इसकी पोल खुल गयी है। राष्ट्रीय जगत विजन ने इस संबंध में लगातार खबरों का प्रकाशन किया था। इसका असर देखने को यह मिला कि आखिरकार शासन ने इस बात को स्वीकार कर लिया कि सविंदा पर पदस्थ किये गये सेवानिवृत अधिकारियों को ना ही केवल महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है और ना ही उन्हें आहरण-वितरण का अधिकार सौंपा जा सकता है।

7 जुलाई 2022 को शासन ने एक आदेश जारी कर सविंदा पर जिन अधिकारियो को महत्वपूर्ण स्थानों पर बैठाया गया था उन्हें हटाने का निर्देश जारी किया है। साथ ही इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने को भी कहा है। बुलंद छत्तीसगढ़ ने 31 मई 2022 के अंक में बिलासपुर डिवीजन में सविंदा पर पद‌स्य किये गये खारंग डिवीजन के कार्यपालन अभियंता आरपी शुक्ला और कोटा डिवीजन के कार्यपालन अभियंता अशोक तिवारी के प्रकरण का उदाहरण देते हुए उनकी तैनाती को और उनके द्वारा काटे जा रहे चेकों की प्रकिया को अवैधानिक एवं नियमों के विपरीत बताया था। बुलंद छत्तीस‌गढ़ के इस सवाल पर जल संसाधन विभाग में तूफान खड़ा हो गया।अंततः 7 जुलाई 2022 को शासन ने बुलंद छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट को सही मानते हुए, सविंदा पर पदस्य अधिकारिओ से आहरण वितरण और उनकी कार्यलय प्रमुख के पद पर तैनाती पर रोक लगा दिया है, फिर भी विभाग के अधिकारी अपनी मनमानी करने पर उतारू है। 10 जुलाई 2022 तक इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।

Read More वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'