छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दोहरा चरित्र आया सामने, अपना पल्ला झाड़ने एनआईए को लिखा पत्र

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दोहरा चरित्र आया सामने, अपना पल्ला झाड़ने एनआईए को लिखा पत्र भूपेश सरकार की लूट और कांग्रेस के अंदर की फूट इस अधिवेशन में आ गई सामने रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हत्या को लेकर […]

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दोहरा चरित्र आया सामने, अपना पल्ला झाड़ने एनआईए को लिखा पत्र

भूपेश सरकार की लूट और कांग्रेस के अंदर की फूट इस अधिवेशन में आ गई सामने

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा, बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हत्या को लेकर छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक ने एनआईए को पत्र लिखकर जांच करने की मांग किया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने पत्र लिखे जाने को लेकर कहा है कि अपना पल्ला झाड़ने एनआईए को पत्र लिख रहे हैं। भूपेश बघेल का अचानक एनआईए के प्रति मोह जागृत हुआ है। जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा वापस ली जा रही है, भूपेश का दोहरा चरित्र सामने आया है।
उन्होंने 2013 के झीरम घाटी हत्याकांड का उल्लेख करते हुए कहा, कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब झीरम घाटी हत्याकांड की जांच के लिए एनआईए को चुना गया था, लेकिन तब भूपेश बघेल ने एनआईए से किनारा करते हुए अलग से एसआईटी बना कर झीरम घाटी हत्याकांड की जांच पर जोर दिया था। आज वही भूपेश बघेल बस्तर में भाजपा के नेताओं की हत्या से पल्ला झाड़ने के लिए एनआईए को पत्र लिखकर उन पर विश्वसनीयता भी जता रहे है और उनसे जांच की मांग भी कर रही है।

Read More मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

नहीं बन पाए गरीबों का 16 लाख प्रधानमंत्री आवास
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा, आज प्रदेश में 16 लाख आवास नहीं बन पाए हैं, केंद्र की मोदी सरकार आवास और जल जीवन मिशन जैसी योजनाएं लागू करती है लेकिन भूपेश बघेल राज्यांश से पीछे हटकर इन योजनाओं का लाभ आम जनता को मिलने नहीं दे रहे हैं।
कांग्रेस में आदिवासी नेताओं का कितना सम्मान दिख रहा
इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के विषय पर उन्होंने कहा कि “भूपेश सरकार की लूट और कांग्रेस के अंदर की फूट इस अधिवेशन में सामने आ गई है” प्रदेश अध्यक्ष और आदिवासी नेता मोहन मरकाम की फोटो बाद में पोस्टर में चिपकाकर भूपेश बघेल ने बता दिया है कि कांग्रेस में आदिवासी नेताओं का कितना सम्मान है। पहले टीएस सिंह देव को किनारे किया गया और अब मोहन मरकाम को किनारे करके अधिवेशन में यह दिखाने की कोशिश की जा रही है छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के अलावा कांग्रेस में कोई दूसरा नेता नहीं है।
आज भाजपा करेगी छत्तीसगढ़ में चक्का जाम
इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि पिछले 1 महीने में भारतीय जनता पार्टी के 4 नेताओं की हत्या हुई है, प्रमुख नेताओं को टारगेट करके उनकी हत्या की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पूरे प्रदेश और बस्तर में भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां बढ़ी हैं और लगातार हो रहे आंदोलन से कांग्रेस में बौखलाहट है और यह एक तरह का षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है। जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मन में भय उत्पन्न कर दिया जाए ताकि वह बस्तर में भ्रमण ना कर सके और सड़क पर उतर कर कार्य न कर सके। यह पूरा परिदृश्य चुनाव को प्रभावित करने के लिए साजिश का हिस्सा लग रहा है। गौरतलब है कि बस्तर में हुई भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में कल 17 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में चक्का जाम कर अपना विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।

Read More छत्तीसगढ़ के टीचर अब सिर्फ पढ़ाएंगे नहीं, बल्कि सांप-बिच्छू और आवारा कुत्तों से भी लड़ेंगे! DPI का नया आदेश

लेखक के विषय में

More News

रायपुर में नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेडिंग पर झूमाझटकी

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क