डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं, पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर में अचानक धुआं, पायलट ने कराई इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर को तकनीकी गड़बड़ी के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर के भीतर अचानक धुआं दिखाई देने लगा, जिसके बाद पायलट ने तत्काल सतर्कता बरतते हुए विमान को सुरक्षित उतार दिया। बताया जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से लखनऊ से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या सामने आने पर पायलट ने स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।

सुरक्षित हैं डिप्टी सीएम
आपात लैंडिंग के बाद उप मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हेलीकॉप्टर को जांच के लिए अलग कर दिया गया।69abc3e51939a-keshav-prasad-maurya-helicopter-emergency-landing-072119729-16x9

तकनीकी जांच शुरू
घटना के बाद हेलीकॉप्टर की विस्तृत तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि उड़ान के दौरान धुआं उठने की वजह क्या थी और किस कारण से तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई।

Read More जर्मनी जाने से पहले लगा लाखों का झटका! फेसबुक पर मिली रूम बुकिंग, पैसे मिलते ही गायब हुए कथित ठग

अब सड़क मार्ग से जाएंगे कौशांबी
हेलीकॉप्टर में आई खराबी के कारण उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वे सड़क मार्ग से कौशांबी जाने की तैयारी कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एहतियातन सभी जरूरी जांच प्रक्रियाएं शुरू कर दी हैं।

Read More Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर

Latest News

Papankusha Ekadashi 2026: क्यों खास है पापांकुशा एकादशी का व्रत? जानें भगवान विष्णु की पूजा और इसका धार्मिक महत्व Papankusha Ekadashi 2026: क्यों खास है पापांकुशा एकादशी का व्रत? जानें भगवान विष्णु की पूजा और इसका धार्मिक महत्व
सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर