चलते समय सांस फूलना हो सकता है हार्ट की बीमारी का संकेत, समय रहते कराएं जांच

चलते समय सांस फूलना हो सकता है हार्ट की बीमारी का संकेत, समय रहते कराएं जांच

अगर चलते समय आपकी सांस फूल रही है तो ज़रूरी नहीं है कि ये लंग्स की कोई बीमारी हो. कई मामलों में इस तरह सांस फूलना हार्ट की बीमारी का लक्षण होता है. खासकर अगर यह समस्या लगातार बढ़ रही हो तो तुरंत जांच करवाना जरूरी है. इस मामले में लापरवाही करना सेहत के लिए ख़तरनाक हो सकता है.

डॉ. बताते हैं कि सांस चलते समय ही फूल रही है तो ये हार्ट में कमजोर होने की निशानी हो सकता है. इसका कारण ये है कि जब दिल सही तरीके से शरीर में खून पंप नहीं कर पाता, तो शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचती. इसकी वजह से व्यक्ति को हल्का सा काम करते ही सांस फूलने लगती है, जबकि सिर्फ़ पैदल चलने में सांस नहीं फूलती है, लेकिन हार्ट कमजोर है तो ये समस्या होती है. कई मामलों में यह हार्ट फेलियर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज का लक्षण भी हो सकता है.

क्यों फूलती है सांस
हार्ट की बीमारी में हार्ट के खून को पंपिंग करने की क्षमता कमजोर हो जाती है. जब व्यक्ति चलता है तो शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है. अगर दिल उस जरूरत को पूरा नहीं कर पाता, तो सांस तेजी से चलने लगती है और व्यक्ति को सांस फूलने लगती है. लेकिन लोगों को लगता है कि ये नार्मल है या सांस की कोई बीमारी है, जबकि ये हार्ट के कमजोर होने का बड़ा लक्षण है.

Read More Navratri 2026: नवरात्रि में रोज साबूदाना खाना कितना सही? ब्लड शुगर से लेकर पाचन तक, जानें जरूरी बातें

इन लक्षणों को भी न करें नजरअंदाज

Read More पैंट की जेब में मोबाइल, गोद में लैपटॉप! क्या आपकी ये आदत स्पर्म क्वालिटी को कर सकती है प्रभावित? जानें सच

  • सीने में दर्द
  • छाती में दबाव महसूस होना
  • टखनों में सूजन
  • दिल की अचानक धड़कन तेज होना

सांस फूलने को हल्के न लें
डॉ. कहते है कि साइकिलिंग, रनिंग या कोई दूसरी फिजिकल एक्टिविटी करते समय सांस फूलना आम बात है, लेकिन रोजमर्रा की सामान्य गतिविधियों के दौरान भी जैसे पैदल चलना में भी सांस फूलने लगे, तो यह हार्ट से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. ऐसे में ECG, इकोकार्डियोग्राफी और ब्लड टेस्ट जैसी जांच कराकर स्थिति का पता लगाया जा सकता है.

हार्ट की सेहत का कैसे रखें ध्यान

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें
  • खानपान का ध्यान रखें
  • स्मोकिंग और शराब के सेवन से बचें
  • वजन को कंट्रोल में रखें
Tags:

Latest News

सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष सस्पेंडेड IPS डांगी यौन शोषण केस: आरोप प्रमाणित होने पर चार्जशीट जारी; पीड़िता की आपत्ति के बाद हटे प्रशांत अग्रवाल, अब पारुल माथुर रखेंगी पक्ष
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा खेल सूचना के अधिकार की 26 प्रथम अपीलें 9 महीने से पेंडिंग कलेक्टर की बैठक से भी नदारद रहे अफसर
क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल