छत्तीसगढ़: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का काफिला हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हेड कांस्टेबल की मौत,दो जवान घायल…

छत्तीसगढ़: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का काफिला हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हेड कांस्टेबल की मौत, 2 जवान घायल…भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जा रहे थे सरगुजा: सरगुजा के उदयपुर से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव […]

छत्तीसगढ़: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का काफिला हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हेड कांस्टेबल की मौत, 2 जवान घायल…
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जा रहे थे


सरगुजा: सरगुजा के उदयपुर से बड़ी खबर आ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (Chhattisgarh BJP state president Arun Sao) के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त (Road Accident) हो गई है। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत की खबर आ रही है। घटना देर रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है।

दरअसल आज से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक होने वाली है। उक्त कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जा रहे थे, इसी दौरान उदयपुर के करीब BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Read More छत्तीसगढ़ से कोलकाता तक फैला ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, ‘डायमंड 7777’ का मास्टरमाइंड पुलिस की पकड़ से क्यों दूर ?

पायलट वाहन पलटने से एक प्रधान आरक्षक की मौत हो गई है। पायलट वाहन में ड्राइवर सहित कुल 4 पुलिस जवान थे सवार। ये दुर्घटना उदयपुर नर्सरी खरपारी नाला के समीप की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज किया गया रिफर ।

Read More कलेक्टोरेट में सुपर कलेक्टर का रसूख, ट्रांसफर-पोस्टिंग की समानांतर सरकार चला रहे अधीक्षक, जांच की आंच से हर बार बच निकलने का हुनर

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से अंबिकापुर प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जा रहा था। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की आज से बैठक होनी थी। घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खुद भी अस्पताल पहुंचे। ये दूसरा मौका है, जब BJP प्रदेश अध्यक्ष के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो

राज्य

LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो LPG गैस संकट पर संसद में हंगामा: TMC के सांसद कीर्ति आजाद ने मोदी सरकार को घेरा, बयान से सदन में बढ़ी गरमाहट, देखे वीडियो
नई दिल्ली। देश में एलपीजी गैस की उपलब्धता और बढ़ती कीमतों को लेकर संसद में तीखी बहस देखने को मिली।...
होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा LPG टैंकर ‘नंदा देवी’, 46 हजार टन गैस लेकर भारत की ओर
सिंगरौली के अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत, गुस्साए श्रमिकों ने की तोड़फोड़
पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला: 100 से ज्यादा जवान बीमार, अस्पताल में मचा हड़कंप
अलविदा जुमे की नमाज पर यूपी में हाई अलर्ट: ड्रोन से निगरानी, कमांडो और PAC तैनात, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा