छत्तीसगढ़ में ‘मौत’ की सीक्रेट फैक्ट्री: ‘माणिकचंद’ और ‘सितार गुटखा’ का काला कारोबार, आधी-आधी रात रेकी, फिर छापा, लैब टेस्ट में मटेरियल घातक, पढ़िए होश उड़ाने वाला खुलासा

छत्तीसगढ़ में ‘मौत’ की सीक्रेट फैक्ट्री: ‘माणिकचंद’ और ‘सितार गुटखा’ का काला कारोबार, आधी-आधी रात रेकी, फिर छापा, लैब टेस्ट में मटेरियल घातक, पढ़िए होश उड़ाने वाला खुलासा

छत्तीसगढ़ में ‘मौत’ की सीक्रेट फैक्ट्री: ‘माणिकचंद’ और ‘सितार गुटखा’ का काला कारोबार, आधी-आधी रात रेकी, फिर छापा, लैब टेस्ट में मटेरियल घातक, पढ़िए होश उड़ाने वाला खुलासा Food Department Disclosure on Fake Manikchand and Sitar Gutkha : रायपुर खाद्य विभाग की जांच टीम ने होश उड़ाने वाला खुलासा किया है। नकली माणिकचंद और सितार […]

छत्तीसगढ़ में ‘मौत’ की सीक्रेट फैक्ट्री: ‘माणिकचंद’ और ‘सितार गुटखा’ का काला कारोबार, आधी-आधी रात रेकी, फिर छापा, लैब टेस्ट में मटेरियल घातक, पढ़िए होश उड़ाने वाला खुलासा

Food Department Disclosure on Fake Manikchand and Sitar Gutkha : रायपुर खाद्य विभाग की जांच टीम ने होश उड़ाने वाला खुलासा किया है। नकली माणिकचंद और सितार गुटखे का काला कारोबार का कच्चा चिट्ठा खोला है। जांच रिपोर्ट में बड़ी मात्रा में जिस गुटखा को पकड़ा गया था, वह जानलेवा साबित हुआ है. खाद्य विभाग के मुताबिक यहीं आउटर की फैक्ट्री में बनाकर पूरे छत्तीसगढ़ में बेचा जा रहा था. मौत का सामान हर गली कस्बे में पहुंचाया जा रहा था. इस पर खाद्य विभाग की जांच टीम ने होश उड़ाने वाला खुलासा किया है। मौत के सौदागर ने एक सीक्रेट फैक्ट्री खोलकर रखा था, जिसका भंडाफोड़ हो गया. वहीं नशे का सौदागर फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

दरअसल, मंदिर हसौद की अवैध फैक्ट्री में बनाए जा रहे नकली माणिकचंद और सितार गुटखा खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच में अनसेफ यानी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक निकला है. यह जानलेवा गुटखा पिछले एक साल से छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था।

Read More खैरागढ़ में फलों के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई: केमिकल से पकाए जा रहे थे केले, खाद्य विभाग ने मारा छापा

31 मई की रात खाद्य विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारकर एक करोड़ से अधिक का गुटखा और कच्चा माल जब्त किया था। अगले दिन 1 जून को गुटखा और कच्चे माल का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जांच के दौरान गुटखा के साथ-साथ गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल यानी सुपारी, कत्था, एसेंस और मैग्नीशियम कार्बोनेट का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए घातक निकला है।

Read More फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद

छापेमारी के बाद फैक्ट्री संचालक फरार
प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद अब खाद्य विभाग ने 31 मई से लापता फैक्ट्री संचालक गुरमुख जुमनानी की तलाश तेज कर दी है. खाद्य विभाग के अधिकारियों को एक संदिग्ध ट्रक का नंबर मिला है. उसी से पूरे प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी गुटखा सप्लाई किया जाता था।

ट्रक के मालिक का पता लगाने के लिए आरटीओ को पत्र लिखा गया है. इसके अलावा जिस स्थान पर फैक्ट्री चल रही थी, उसके मालिक का पता लगाने के लिए रजिस्ट्री विभाग से खसरा नंबर के आधार पर जानकारी मांगी गई है. रजिस्ट्री और वाहन नंबर के आधार पर जमीन के मालिक और ट्रक संचालक का पता चल जाएगा।

15 दिन तक आधी रात की रेकी, फिर दबिश
जब खाद्य विभाग की टीम को अवैध फैक्ट्री की भनक लगी तो अधिकारियों की टीम ने जांच शुरू कर दी. फैक्ट्री में सिर्फ रात को काम होता था. इसलिए 15 दिन तक आधी रात को रेकी की गई. इसके बाद 31 मई की रात छापेमारी की गयी. उस वक्त वहां 70 मजदूर पैकिंग कर रहे थे।

MP और झारखंड के मजदूरों से सीक्रेट वर्क
छापेमारी की भनक लगते ही फैक्ट्री का मैनेजर पिछले दरवाजे से भाग निकला. मजदूरों से पूछताछ में पता चला कि सभी एमपी और झारखंड के रहने वाले हैं. उन्हें वहीं रखकर काम कराया गया. वहां भोजन की व्यवस्था की गई, ताकि वे बाहर जाकर किसी से न मिल सकें।

2 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान
गुटखा फैक्ट्री चलाने वाले का पता लगाकर उसे नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा. अगर वह नहीं आए तो उनके बयान के बिना रिपोर्ट के आधार पर केस बनाया जाएगा. मंजूरी के लिए केस ड्रग कंट्रोलर के पास भेजा जाएगा, फिर मामला एसडीएम की कोर्ट में पेश किया जाएगा. खाद्य अधिनियम के तहत अपराध साबित होने पर अधिकतम 2 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

Tags:

Latest News

महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ... महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल
बिलासपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में साइबर सेंध! समर्थ पोर्टल हैक, पेपर लीक की आशंका से मचा हड़कंप
जंगल सफारी की सैर अब जेब पर भारी! बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को देना होगा ज्यादा शुल्क, जाने
अवैध शराब पर ढिलाई पड़ी महंगी: गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निलंबित, एसपी ने की बड़ी कार्रवाई