Tulsi Puja Niyam: इन 3 विशेष अवसरों पर पर न चढ़ाएं तुलसी को जल, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति!

Tulsi Puja Niyam: इन 3 विशेष अवसरों पर पर न चढ़ाएं तुलसी को जल, वरना छिन जाएगी घर की सुख-शांति!

Tulsi Puja Niyam: हिंदू धर्म में तुलसी बहुत पवित्र और पूज्यनीय मानी गई है. घर में तुलसी को माता मानकर उनकी पूजा की जाती है. भक्ति भाव से जल अर्पित किया जाता है. पौराणिक ग्रंथों में तुलसी को माता लक्ष्मी का ही रूप माना गया है. कहा जाता है कि माता लक्ष्मी तुलसी के पौधे में वास करती हैं. घर में तुलसी की पूजा करने और जल चढ़ाने से धन, सुख-समृद्धि बनी रहती है.

हालांकि, कुछ विशेष अवसर ऐसे भी होते हैं जब तुलसी पर जल चढ़ाने की पूरी तरह से मनाही होती है. इन दिनों में अगर तुलसी को जल चढ़ा दिया जाता है, तो घर में धन का प्रवाह और तरक्की रुक सकती है. सुख-शांति छिन सकती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये तीन विशेष अवसर कौन से हैं और क्यों इन पर तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए?

ग्रहण काल में
सूर्यग्रहण हो या चंद्रग्रहण, इस समय सभी कार्यों में विशेष सतर्कता बरती जाती है. भोजन में तुलसी के पत्ते डालकर उसे ग्रहण से पहले ही तैयार कर लिया जाता है, क्योंकि ग्रहण काल में भूल से भी तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही इसके पत्ते तोड़ने चाहिए. ऐसा करना बिल्कुल शुभ नहीं माना जाता. ग्रहण का समय बहुत संवेदनशील होता है, इसलिए भूलकर भी इस समय तुलसी को जल न चढ़ाएं.

Read More पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे

रविवार के दिन
रविवार के दिन तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन तुलसी में जल चढ़ाने से उनका निर्जला व्रत टूट जाता है, इसलिए रविवार के दिन तुलसी को जल नहींं चढ़ाना चाहिए. इस दिन सिर्फ फूल या मनोभाव से तुलसी माता की पूजा करनी चाहिए.

Read More Shani Gochar 2026: 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपद में लौटेंगे शनिदेव, जानें इस नक्षत्र को क्यों माना जाता है खास

एकादशी के दिन
एकादशी का दिन भी तुलसी के लिए बहुत विशेष माना जाता है. हर एकादशी पर तुलसी माता भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. इस दिन भी जल चढ़ाने से उनका निर्जला व्रत टूट जाता है. एकादशी के दिन तुलसी माता को जल चढ़ाना अध्यामिक नियमों का उल्लंघन माना जाता है. साथ ही घर में धन, स्वास्थ्य और सुख-शांति पर इसका प्रभाव पड़ता है, इसलिए इस दिन तुलसी की पूजा बिना जल चढ़ाए करें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. नेशनल जगत विज़न इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Tags:

Latest News

गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना