दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की अब तक की सबसे बड़ी खेप , 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त

दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की अब तक की सबसे बड़ी खेप , 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त नई दिल्ली : सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन ताजिकिस्तान नागरिकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ‘अब तक की सबसे बड़ी’ विदेशी मुद्रा […]

दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेशी करेंसी की अब तक की सबसे बड़ी खेप , 10 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त

नई दिल्ली : सीमा शुल्क अधिकारियों ने शुक्रवार को दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन ताजिकिस्तान नागरिकों से 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ‘अब तक की सबसे बड़ी’ विदेशी मुद्रा जब्त (‘biggest’ foreign currency seized) की है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

आरोपियों को अधिकारियों ने तब रोका जब वे इस्तांबुल के लिए उड़ान भरने के लिए आगे बढ़ रहे थे। सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि यात्रियों के सामान की विस्तृत जांच और व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप उनके पास से 10,06,78,410 रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा (7,20,000 अमेरिकी डॉलर और 4,66,200 यूरो) बरामद हुई। विदेशी मुद्रा जब्त कर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डे के सीमा शुल्क अधिकारियों, इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, टर्मिनल -3, नई दिल्ली ने 21 जुलाई, 2023 को तीन ताजिकिस्तान राष्ट्रीय यात्रियों के खिलाफ भारत के किसी भी हवाई अड्डे के माध्यम से विदेशी मुद्रा की तस्करी का सबसे बड़ा मामला दर्ज किया है। एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने बताया कि तीनों में एक किशोर भी शामिल है। विदेशी मुद्रा सामान में रखे जूतों के अंदर छिपी हुई पाई गई।

Read More 200MP के साथ जलवा! Realme 16 Pro Series भारत में मचाएगी तहलका, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

लेखक के विषय में

More News

अपडेट...बोदरी नगर पंचायत में नक्शा पास करने के नाम पर वसूली, एसीबी ने सीएमओ भारती साहू और बाबू को दबोचा

राज्य

गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार गुजरात में प्रेम विवाह पर सख्ती की तैयारी, माता-पिता की सहमति अनिवार्य करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार
अहमदाबाद। गुजरात सरकार प्रेम विवाह से जुड़े मामलों में नया अध्यादेश लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत लड़की...
देवरिया प्लॉट घोटाला केस: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर नहीं हुई पैरवी, कोर्ट ने याचिका की खारिज
वेब सीरीज से प्रेरित होकर छात्रों ने घर पर छापे नकली नोट, इंदौर पुलिस ने किया खुलासा...
GST चोरी के संदेह में कटनी में BJP नेता के घर आयकर विभाग की दबिश, जबलपुर-मॉडल का इस्तेमाल
अहमदाबाद और कलोल के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क