Vivo T4 Lite 5G भारत में होगा लॉन्च, जाने इसके खास फीचर्स और लॉन्च डेट

Vivo T4 Lite 5G भारत में होगा लॉन्च, जाने इसके खास फीचर्स और लॉन्च डेट

Vivo एक बार फिर से अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन के साथ बाजार में दस्तक देने जा रहा है. कंपनी ने ऐलान किया है कि उसका नया स्मार्टफोन Vivo T4 Lite 5G भारत में 24 जून को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. यह फोन पिछले साल आए Vivo T3 Lite 5G का अगला वर्जन है और इसमें कई दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे.

क्या है Vivo T4 Lite 5G में खास?
Vivo T4 Lite 5G में कंपनी ने नए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जो कि एक मजबूत और लेटेस्ट चिपसेट है. फोन में 6.74 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है जो 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. इसकी स्क्रीन TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जो आंखों को हानिकारक नीली रोशनी से बचाने में मदद करती है.

बड़ी बैटरी, लंबा साथ
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बैटरी. Vivo T4 Lite 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो इस प्राइस रेंज में पहली बार किसी Vivo फोन में दी जा रही है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह फोन 70 घंटे तक म्यूजिक प्ले, 19 घंटे तक गेमिंग और 22 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग का साथ देगा.

Read More 8000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आएगा Realme P4s 5G, 26 अगस्त को होगा लॉन्च

कैमरा और डिजाइन
फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. Vivo ने इसे दो कलर ऑप्शन में पेश किया है. इसका लुक भी काफी स्टाइलिश और यूथ फ्रेंडली रखा गया है.

Read More Samsung Galaxy A35 5G पर बड़ी डील! ₹12 हजार सस्ता हुआ फोन, 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस

स्टोरेज और कनेक्टिविटी
फोन में डुअल सिम सपोर्ट मिलेगा और स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है, जिससे आपको फोटो, वीडियो और ऐप्स के लिए ढेर सारी जगह मिल जाएगी.

कहां से खरीद सकते हैं?
Vivo T4 Lite 5G को आप Flipkart, Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे.

कितनी हो सकती है कीमत?
हालांकि Vivo ने अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन ₹10,000 से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा. ऐसे में यह Vivo का अब तक का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है.

इस फोन की तुलना हाल ही में लॉन्च हुए iQOO Z10 Lite 5G से भी की जा रही है, जिसकी कीमत ₹9,999 है. अगर आप कम बजट में एक दमदार और भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो Vivo T4 Lite 5G आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है.

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम