OpenAI जल्द लॉन्च कर सकता है AI ब्राउजर, Google Chrome को मिलेगी कड़ी टक्कर

OpenAI जल्द लॉन्च कर सकता है AI ब्राउजर, Google Chrome को मिलेगी कड़ी टक्कर

OpenAI जल्द लॉन्च कर सकता है AI ब्राउजर, Google Chrome को मिलेगी कड़ी टक्कर

OpenAI Browser: ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI अब एक और बड़ी तकनीकी क्रांति की तैयारी में जुटी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI आने वाले कुछ हफ्तों में एक AI पावर्ड वेब ब्राउज़र लॉन्च कर सकती है, जो पूरी तरह से यूजर्स के अनुभव को बदलने वाला है.

यह नया ब्राउज़र खास बातों से लैस होगा और यूजर्स को ब्राउज़र से बाहर निकले बिना ही जानकारी, सवाल-जवाब, और कई तरह की सर्विसेज देगा. तकनीकी जानकारों का मानना है कि यह कदम Google Chrome के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है, क्योंकि अभी क्रोम का वेब ब्राउज़र बाजार में सबसे बड़ा हिस्सा है.

OpenAI का यह ब्राउज़र आम ब्राउज़रों से काफी अलग होगा. इसमें यूजर को वेबसाइट पर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी. ब्राउज़र में ही एक चैट जैसा इंटरफेस मिलेगा, जिसमें यूजर अपने सवाल पूछ सकता है और तुरंत जवाब पा सकता है.

Read More AI के नाम पर छंटनी जारी! Amazon से Meta तक 2026 में अब तक हजारों कर्मचारियों की गई नौकरियां

गूगल भी पीछे नहीं (OpenAI Browser)
OpenAI की इस तैयारी को देखते हुए Google भी पीछे नहीं है. गूगल ने हाल ही में AI Overview और AI Mode जैसे फीचर्स लॉन्च किए हैं, जो ब्राउज़र के अंदर ही AI से सवाल पूछने की सुविधा देते हैं. इनका मकसद भी यही है कि यूजर को एक वेबसाइट से दूसरी वेबसाइट पर भटकना न पड़े.

Read More Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G करेंगे धमाकेदार एंट्री, कंपनी ने कंफर्म कर दी लॉन्च डेट

क्रोमियम पर बन रहा है नया ब्राउज़र (OpenAI Browser)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, OpenAI का नया ब्राउज़र क्रोमियम प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा. बता दें कि क्रोमियम एक ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर है, जिस पर गूगल क्रोम, माइक्रोसॉफ्ट एज और ओपेरा जैसे ब्राउज़र भी चलते हैं. इसका मतलब यह हुआ कि नए ब्राउज़र का यूजर इंटरफेस पुरानी आदतों जैसा ही रहेगा, जिससे यूजर्स को उसे अपनाने में दिक्कत नहीं होगी.

आने वाले समय में और भी बदलाव संभव
AI टेक्नोलॉजी की दुनिया लगातार तेजी से बदल रही है. OpenAI और Google जैसे दिग्गजों के बीच ये मुकाबला आने वाले समय में और रोमांचक हो सकता है. यूजर्स के लिए यह दौर कई नई सुविधाएं और आसान विकल्प लेकर आ सकता है.

Tags:

Latest News

बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल बिलासपुर में रेत माफिया का नया ठिकाना अब गांव बने डंपिंग यार्ड आखिर किसके संरक्षण में चल रहा अरपा नदी में अवैध खनन का खेल
शिकायत सही मिली अब, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की सिफारिश
बिलासपुर भाजपा दफ्तर में बवाल मेयर और पार्षदों में तीखी नोकझोंक एक दूसरे को बताया कांग्रेसी
दलालों के इशारे पर पास हुए करोड़ों के बिल जल संसाधन विभाग के ईएनसी उइके के घोटालों की सीबीआई जांच की उठी मांग
स्कूल बस पर कहर बनकर टूटा ट्रक: खरोरा में बच्चों से भरी बस को मारी टक्कर, गेट उखड़ा, ड्राइवर फरार
अब आत्मानंद स्कूलों में ‘फ्री एजुकेशन’ नहीं: 9वीं–12वीं के छात्रों से सालाना फीस वसूली का फैसला
भिलाई में नशे का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त: पंजाब से हेरोईन लाकर खपाने की साजिश नाकाम, किराए के मकान से 18.69 लाख की ड्रग्स संग 4 तस्कर गिरफ्तार
परिवार बना ‘ड्रग कार्टेल’: दो बेटियों के साथ मिलकर चलाती थी नशे का साम्राज्य, 250 CCTV खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुसुम को दबोचा
समानता की ओर बड़ा कदम: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसवुमेन को सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन की दी अनुमति, अब अलग भर्ती नीति पर भी मंथन
पश्चिम बंगाल के भवानीपुर जिले में साधु-संतों से कथित मारपीट पर घमासान, Suvendu Adhikari का TMC पर सीधा हमला, दोनों पक्ष आमने-सामने
चुनावी घमासान के बीच ED का बड़ा एक्शन: शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री Partha Chatterjee के घर छापा, फिर तेज हुई जांच की रफ्तार
यमुना में मौत का मंजर: मथुरा नाव हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, 20 मोटरबोट के साथ जारी तलाश, 7 श्रद्धालु अब भी लापता, 10 शव पंजाब रवाना