सरकार की चेतावनी, अकाउंट खाली कर सकता है ये फर्जी ट्रेडिंग ऐप

सरकार की चेतावनी, अकाउंट खाली कर सकता है ये फर्जी ट्रेडिंग ऐप

सरकार की चेतावनी, अकाउंट खाली कर सकता है ये फर्जी ट्रेडिंग ऐप

सरकार ने 5pit Trade नाम के फर्जी ट्रेडिंग ऐप को लेकर चेतावनी जारी की है। यह ऐप असली जैसा दिखता है और आपकी बैंक डिटेल लेकर अकाउंट खाली कर सकता है। साइबर दोस्त ने लोगों से सतर्क रहने और ऐप को तुरंत हटाने की अपील की है।

ठगी करने वाले आपका अकाउंट खाली करने के लिए कई पैंतरे आज़माते हैं, इसलिए सरकार भी आप लोगों को जागरूक करने के लिए हमेशा अलर्ट करती रहती है. ट्रेडिंग से पैसा बनाने वाले एक फर्जी ऐप के बारे में सरकार ने चेतावनी दी है जो आपका अकाउंट खाली कर सकता है, इस फर्जी ऐप का नाम 5pit Trade.इस फेक ऐप के बारे में जानकारी साइबर दोस्त द्वारा दी गई है,साइबर सिक्योरिटी के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल है Cyber Dost जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन है.

ठगी करने वाले ऐसे रचते हैं खेल
आपके पैसों पर बुरी नजर रखने वाले स्कैमर्स ऑरिजनल जैसे दिखने वाले ऐप की हू-ब-हू कॉपी बना देते हैं जिससे कि लोगों को कई बार असली और नकली ऐप की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. ऑरिजनल समझ फेक ऐप को लोग डाउनलोड कर, अकाउंट बना लेते हैं और अपनी निजी जानकारी दे देते हैं.

5pit Trade जैसे फर्जी ऐप के जरिए अगर आप ठगी करने वालों के जाल में फंस गए तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है. हो सकता है कि बहुत से लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हो, क्योंकि इस ऐप का लोगो 5paisa ऐप जैसा बनाया गया है. अगर आपके भी फोन में ये ट्रेडिंग ऐप है तो तुरंत इस ऐप को अन-इंस्टॉल कर दें और ऐप को हटाने से पहले ऐप से अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स को हटाना न भूलें.

Read More Tecno Camon 50 Ultra 5G की पहली सेल शुरू! ₹3,000 की छूट के साथ खरीदें, मिलेंगे 50MP ट्रिपल कैमरा और 6500mAh बैटरी

साइबर दोस्त के ऑफिशियल X अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर किया गया है जिसमें तस्वीर नजर आ रही है. इस तस्वीर को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आप नोटिस करेंगे कि एपल ऐप स्टोर का सिंबल नजर आ रहा है जो इस बात का भी संकेत है कि ये ऐप ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध था. सरकार ने बताया कि अगर आपको ऐसे किसी ऐप के बारे में पता चलता है तो तुरंत उसे रिपोर्ट करें.

Latest News

बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त बिलासपुर पुलिस की स्मार्ट बीट व्यवस्था शुरू: हाईटेक बाइक पर 48 बीट प्रभारी करेंगे 24 घंटे गश्त
पेपर लीक पर रायपुर में फूटा छात्रों का गुस्सा: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मांगा इस्तीफा, कहा- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सत्य साई ग्राम के सेवा मॉडल को बताया जनकल्याण का प्रेरक उदाहरण
कागजों में सिमटी 'स्पॉन्सरशिप योजना' ......चार साल में सिर्फ 14.47% जरूरतमंद बच्चों हुए लाभांवित
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर 3,200 करोड़ से ज्यादा का बिजली बिल बकाया, सबसे बड़े डिफॉल्टर बने नगरीय निकाय
5 करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, प्रार्थी ने थाने पहुँचकर खुद बताई सच्चाई
सरगुजा में गौ तस्करी का बड़ा खुलासा: 48 घंटे में दो वाहन जब्त, 11 गौवंश बरामद; दो की दर्दनाक मौत
SECR जांच रिपोर्ट में खुलासा : बिलासपुर में तकनीकी खामी, तो नैला में लापरवाही से हादसा
बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में; पटना में हाई-वोल्टेज ड्रामा
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: काले-पीले दलालों की भूमिका अहम, कोटा की बजाय रतनपुर में हुए फर्जी पोस्टमार्टम ....
सुविधाओं के नाम पर ठेंगा: 243 कॉलोनियों और नए इलाकों से 21 करोड़ की वसूली, फिर भी बदहाल हैं सड़कें और नालियां
आषाढ़ की कु ------ जैसी हालत हुई गोदी मीडिया की