iQOO Z11 Lite 5G लॉन्च! ₹20,000 से कम में मिलेगा 6500mAh बैटरी वाला फोन, ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी

iQOO Z11 Lite 5G लॉन्च! ₹20,000 से कम में मिलेगा 6500mAh बैटरी वाला फोन, ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी

iQOO Z11 Lite 5G India Launch: iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मिड-रेंज सेगमेंट में आने वाला यह फोन iQOO Z10 Lite 5G का अपग्रेडेड मॉडल है। कंपनी ने इसे Midnight Blue और Solar Flame दो कलर ऑप्शन में पेश किया है।

फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और कई AI-आधारित फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

iQOO Z11 Lite 5G की कीमत और लॉन्च ऑफर
कंपनी ने फोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है

Read More Philips 5G Phone: भारत में 2 सितंबर को एंट्री करेगा Philips का पहला 5G स्मार्टफोन, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

  • 4GB + 128GB – ₹19,499
  • 6GB + 128GB – ₹21,499
  • 6GB + 256GB – ₹24,499

लॉन्च ऑफर के तहत इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः ₹17,999, ₹19,999 और ₹22,999 होगी। इसके अलावा Axis Bank और SBI Bank कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी 3 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी दे रही है। फोन की बिक्री 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से iQOO की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, vivo Exclusive Stores और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।

Read More OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा

iQOO Z11 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले
फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, इसका AnTuTu स्कोर 5.79 लाख से अधिक है।

बैटरी और चार्जिंग
स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह 80 घंटे तक लगातार म्यूजिक प्लेबैक का बैकअप दे सकती है।फोन 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ Reverse Charging और Bypass Charging 2.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony प्राइमरी कैमरा और 0.08MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

रैम और स्टोरेज
फोन में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसके अलावा 6GB Virtual RAM का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होता है।

AI फीचर्स
iQOO Z11 Lite 5G में AI Caption, AI Creation और अन्य स्मार्ट AI फीचर्स दिए गए हैं, जो कंटेंट क्रिएशन और रोजमर्रा के इस्तेमाल को अधिक आसान बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।

Tags:

Latest News

कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी