Tecno Camon 50 Ultra 5G की पहली सेल शुरू! ₹3,000 की छूट के साथ खरीदें, मिलेंगे 50MP ट्रिपल कैमरा और 6500mAh बैटरी

Tecno Camon 50 Ultra 5G की पहली सेल शुरू! ₹3,000 की छूट के साथ खरीदें, मिलेंगे 50MP ट्रिपल कैमरा और 6500mAh बैटरी

Tecno Camon 50 Ultra 5G Sale: Tecno के नए प्रीमियम स्मार्टफोन Camon 50 Ultra 5G की पहली सेल आज (21 जुलाई) से Amazon पर शुरू हो गई है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को ₹3,000 का इंस्टेंट कूपन डिस्काउंट दे रही है। यह ऑफर केवल 21 और 22 जुलाई तक उपलब्ध रहेगा। फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर्स और अंडरवॉटर फोटोग्राफी जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।

Tecno Camon 50 Ultra 5G की कीमत और ऑफर
Tecno Camon 50 Ultra 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,998 रखी गई है। हालांकि, पहली सेल के दौरान मिलने वाले ₹3,000 के कूपन डिस्काउंट के बाद इसे ₹36,998 में खरीदा जा सकता है। कंपनी ग्राहकों को 6 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी दे रही है। इस प्राइस सेगमेंट में यह स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6, POCO X8 Pro, Motorola Edge 70 Fusion, Realme GT 7T और Samsung Galaxy A36 5G जैसे फोनों को चुनौती देगा.Tecno Camon 50 Ultra 5g Amazon

Tecno Camon 50 Ultra 5G Specifications

Read More Poco X8 Series Launch: 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा नया फोन, 4 सितंबर को होगी एंट्री

डिस्प्ले
फोन में 6.78 इंच का 1.5K ProXDR Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 2800Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।

Read More Vivo T5 5G Launch: 7,050mAh बैटरी के साथ Vivo T5 5G की एंट्री, 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा

प्रोसेसर
बेहतर परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है।

कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा, 50MP 3x टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा मिलता है। कैमरा सिस्टम 100x Super Zoom, Auto Zoom, AI Travel Shots, AI Art Gallery, 70mm Natural Portrait और Underwater Photography जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी
फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह लंबे समय तक बैकअप देने के साथ तेजी से चार्ज भी हो जाती है। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन 30 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंस जैसी सुरक्षा और कई AI-आधारित स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है, जो इसे इस प्राइस रेंज में एक मजबूत विकल्प बनाते हैं।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार