अश्लीलता पर सरकार का बड़ा एक्शन! 43 OTT Apps हुए ब्लॉक

अश्लीलता पर सरकार का बड़ा एक्शन! 43 OTT Apps हुए ब्लॉक

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता फैलाने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है. केंद्र सरकार ने संसद में इस बात की जानकारी दी है कि अश्लील, हिंसक, अडल्ट और सांस्कृतिक रूप से आपत्तिजनक कंटेंट परोसने वाले अब तक 43 ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया गया है. सरकार ने आईटी अधिनियम 2000 के अंतर्गत सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 को अधिसूचित किया है. नियमों के मुताबिक, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को सरकार द्वारा तय की गई गाइडलांस को पालन करना अनिवार्य है.

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लोकसभा में बताया, नियमों के पार्ट III में ऑनलाइन क्यूरेटेड सामग्री और डिजिटल समाचार प्रकाशकों के लिए आचार संहिता का प्रावधान है. ओटीटी प्लेटफॉर्म को इस बात का पालन करना होता कि वह ऐसा कोई भी कंटेंट न दिखाएं जो कानून द्वारा निषिद्ध है.

केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने एक सवाल के लिखित उत्तर में इस बात की जानकारी दी है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नियमों की अनुसूची में दिए गए सामान्य दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए बाध्य हैं, यानी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ऐसा कोई भी कंटेंट नहीं दिखा सकते हैं जिसमें नग्नता और हिंसा से संबंधित कुछ भी दिखाया गया हो.

Read More 50MP के 3 कैमरों के साथ धमाल मचाने आया Oppo Find X9s, मिलते हैं ये जबरदस्त फीचर्स

कानून तोड़ा तो तुरंत होगी कार्रवाई
आईटी अधिनियम 2000 की धारा 79(3)(बी) में प्रावधान है कि अगर कोई भी ओटीटी प्लेटफॉर्म कानून तोड़ता है और अश्लील कंटेंट प्रसारित करता है तो उस ऐप पर तुरंत कार्रवाई हो सकती है. केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि संबंधित मंत्रालयों के साथ बातचीत के बाद, अब तक 43 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया गया है. अश्लील कंटेंट पर नकेल कसने के लिए, सरकार ने पिछले हफ्ते इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को 25 ओटीटी प्लेटफार्म्स को बैन करने का निर्देश दिया था, इसमें कई बड़े नाम भी शामिल थे जैसे कि Ullu, ALTT और Desiflix आदि.

Read More ऑफिस का ‘Bossware’ बना डिजिटल जासूस! कर्मचारियों का निजी डेटा पहुंच रहा Google-Facebook तक

बैन हुए ऐप्स के नाम: बूमेक्स, बिग शॉट्स ऐप, गुलाब ऐप, नवरसा लाइट, बुल ऐप, कंगन ऐप, वॉव एंटरटेनमेंट, जलवा ऐप, हिटप्राइम, लुक एंटरटेनमेंट, फेनेओ, सोल टॉकीज़, शोएक्स, हॉटएक्स वीआईपी, अड्डा टीवी, हलचल ऐप, नियोनएक्स वीआईपी, मूडएक्स, मोजफ्लिक्स, फुगी और ट्राइफ्लिक्स शामिल हैं.

Tags:

Latest News

त्विषा केस बना मिस्ट्री: बाइपोलर डिसऑर्डर, अबॉर्शन और डिलीट चैट्स ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें त्विषा केस बना मिस्ट्री: बाइपोलर डिसऑर्डर, अबॉर्शन और डिलीट चैट्स ने बढ़ाई सस्पेंस की परतें
अमेरिका में गुजराती महिला की हत्या से सनसनी, स्टोर में लूट का विरोध करना पड़ा भारी, CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
राहुल गांधी पर मानहानि का मामला: पीएम मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर रायबरेली कोर्ट पहुंचा विवाद
मौत का कुआं बना सेप्टिक टैंक: जहरीली गैस ने छीनी 6 मजदूरों की जान, ओडिशा के गांव में पसरा मातम
बंगाल की राजनीति में बड़ा खेल! TMC के कई सांसद बदल सकते हैं पाला, BJP की बढ़ सकती है ताकत
बस्तर के ‘डॉक्टर भैया-भाभी’ को पद्मश्री: 35 साल की सेवा पर मिला देश का सम्मान, जंगलों में मुफ्त इलाज से बदली हजारों जिंदगियां
बिना पर्चे बिक रहीं ‘वेट लॉस’ की दवाएं! रायपुर में फूड एंड ड्रग विभाग का बड़ा एक्शन, 92 मेडिकल स्टोर्स की जांच
रायपुर में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: सड़क और नाली निर्माण के रास्ते से हटाए गए कब्जे
BJP विधायक को ‘नेता के PA’ बनकर लगाया चूना, डीजल के बहाने ठगों ने ऐंठे पैसे, रायपुर में हाईप्रोफाइल साइबर फ्रॉड से मचा हड़कंप
Vivo Y600 Turbo लॉन्च: 9000mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज के साथ आया पावरफुल स्मार्टफोन
छत्तीसगढ़ की सियासत में ऑडियो बम: साय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच रेणुका सिंह के कथित ऑडियो से भूचाल, क्या वाकई भूपेश की होगी वापसी?
हाईकोर्ट से झटका खाने के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अनवर ढेबर 3 जून तक राज्य सरकार को देना होगा जवाब